हरियाणा के निजी अस्‍पताल में भर्ती महिला के प्राइवेट पार्ट के साथ छेड़छाड़, मेल स्‍टाफ पर एफआईआर दर्ज

हरियाणा के कैथल में एक प्राइवेट अस्पताल के ICU में भर्ती महिला के साथ स्टाफ ने छेड़छाड़ की। पीड़िता के पति की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ BNS धारा 75 के तहत केस दर्ज हुआ है।

हरियाणा के निजी अस्‍पताल में भर्ती महिला के प्राइवेट पार्ट के साथ छेड़छाड़, मेल स्‍टाफ पर एफआईआर दर्ज

➤ निजी अस्पताल में ICU में भर्ती महिला से छेड़छाड़
➤ ड्यूटी पर तैनात कर्मचारी पर लगे संगीन आरोप
➤ आरोपी पर BNS की धारा 75 के तहत केस दर्ज


हरियाणा के कैथल जिले से इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है।  एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती महिला मरीज के साथ ड्यूटी पर तैनात एक कर्मचारी पर ICU में छेड़छाड़ के आरोप लगे हैं। पीड़िता ने घटना की जानकारी परिवार को दी, जिसके बाद हड़कंप मच गया।

जानकारी के मुताबिक, महिला को प्रसव पीड़ा के चलते रविवार को कैथल के सिग्नस अस्पताल में भर्ती कराया गया था। शाम को महिला ने बच्ची को जन्म दिया, लेकिन जन्म के कुछ देर बाद ही बच्ची की मौत हो गई। डिलीवरी के बाद महिला की हालत बिगड़ने लगी, जिसके चलते उसे ICU में शिफ्ट कर दिया गया।घटना के बाद अस्पताल के बाहर तैनात पुलिसबल।

पीड़िता के पति ने पुलिस को बताया कि ICU में रात 1 बजे के करीब ड्यूटी पर मौजूद कर्मचारी आशीष कुमार ने सो रही महिला के साथ छेड़छाड़ की और उसके प्राइवेट पार्ट्स को टच किया। महिला ने सुबह जब होश में आकर यह घटना परिवार को बताई तो परिवार ने पहले अपने स्तर पर आरोपी से सवाल-जवाब किए और हाथापाई भी हुई। बाद में पुलिस को सूचना दी गई।

मामले की जानकारी मिलते ही DSP गुरविंद्र सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। सिविल लाइन थाना प्रभारी सुरेश कुमार ने बताया कि आरोपी कर्मचारी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 75 (2) और (4) के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। जांच के बाद सख्त कार्रवाई की जाएगी।

इस बीच अस्पताल प्रशासन की ओर से GM सुरेंद्र कैंदल ने कहा कि यदि कर्मचारी पर लगे आरोप सही पाए जाते हैं, तो अस्पताल की ओर से भी उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।