हरियाणा के होटल में देह व्यापार का भंडाफोड़, तीन युवतियों और एक युवक पुलिस ने पकड़ा

कैथल में पुलिस ने जींद रोड स्थित एक होटल में छापेमारी कर अनैतिक गतिविधियों के मामले में एक युवक और तीन युवतियों को हिरासत में लिया। होटल मालिक फरार है।

हरियाणा के होटल में देह व्यापार का भंडाफोड़, तीन युवतियों और एक युवक पुलिस ने पकड़ा

• कैथल के होटल में पुलिस ने अनैतिक गतिविधियों का भंडाफोड़ किया

• छापेमारी में एक युवक और तीन युवतियों को हिरासत में लिया गया

• होटल मालिक फरार, पुलिस मामले की जांच में जुटी

हरियाणा के कैथल में सोमवार देर रात पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक होटल में चल रही कथित अनैतिक गतिविधियों का भंडाफोड़ किया। पुलिस ने प्योदा रोड चुंगी के पास जींद रोड स्थित एक होटल में छापेमारी कर एक युवक और तीन युवतियों को संदिग्ध अवस्था में हिरासत में लिया।

जानकारी के अनुसार पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि होटल में दूसरे राज्यों की युवतियों को बुलाकर अनैतिक कार्य करवाया जा रहा है। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामले की पुष्टि के लिए पहले एक फर्जी ग्राहक भेजा। पुष्टि होने के बाद पुलिस टीम ने होटल पर रेड की।

छापेमारी के दौरान होटल का मैनेजर मौके पर मौजूद मिला। वहीं कमरे से तीन युवतियों और एक युवक को पकड़ा गया। पुलिस के अनुसार पकड़ी गई युवतियों में दो बिहार और एक पंजाब के पटियाला की रहने वाली बताई जा रही है।

पुलिस जांच में सामने आया है कि महिलाओं और युवतियों को पैसों का लालच देकर इस काम में लगाया गया था। कार्रवाई के दौरान शहर थाना प्रभारी गीता के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और सभी को हिरासत में लेकर थाने ले जाया गया।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पकड़े गए लोगों से पूछताछ की जा रही है। वहीं होटल मालिक मौके से फरार बताया जा रहा है, जिसकी तलाश जारी है।

सिटी एसएचओ गीता ने बताया कि होटल में अनैतिक गतिविधियों की सूचना मिलने पर कार्रवाई की गई थी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और जांच के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।