मंगलसूत्र और हरी चूड़ियों वाली कंगना के न्यू लुक ने बढ़ाई हलचल, फैंस पूछने लगे- दूल्हा कौन है?
Kangana Ranaut, Kangana Marriage, Queen 2, Bollywood News, Viral Video, Kangana Viral Look, Entertainment News, CityTehlka
- मंगलसूत्र और हरी चूड़ियों में दिखीं कंगना रनौत
- गुपचुप शादी की अफवाहों ने सोशल मीडिया पर मचाई हलचल
- फैंस बोले- क्या ‘क्वीन 2’ या ‘तनु वेड्स मनु 3’ की शूटिंग चल रही है
बॉलीवुड अभिनेत्री और सांसद Kangana Ranaut एक बार फिर सोशल मीडिया पर चर्चा का केंद्र बन गई हैं। इस बार वजह उनकी कोई राजनीतिक टिप्पणी या फिल्म नहीं, बल्कि उनका नया लुक बना है। कंगना का एक वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह मंगलसूत्र और हरी चूड़ियां पहने नजर आ रही हैं। इसके बाद सोशल मीडिया पर उनकी गुपचुप शादी को लेकर अटकलों का दौर शुरू हो गया।
वायरल वीडियो में कंगना हल्के गुलाबी रंग के सूट में दिखाई दे रही हैं। उनके साथ बॉडीगार्ड्स मौजूद हैं और वह सीधे अपनी कार में जाकर बैठ जाती हैं। इस दौरान पैपराजी ने उन्हें कैमरे में कैद किया, लेकिन अभिनेत्री ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। हालांकि, उनके गले में दिख रहे मंगलसूत्र और हाथों में हरी चूड़ियों ने फैंस का ध्यान अपनी ओर खींच लिया।
कंगना रनौत ने चुपके से शादी कर ली क्या? 🤨
गले में मंगलसूत्र जैसा कुछ पहना हुआ दिख रहा है।
दूल्हा कौन है? pic.twitter.com/wz0NYdZFIZ — Rahul Kumar (@MukAn_X) May 21, 2026
वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया पर तरह-तरह के सवाल उठने लगे। कई यूजर्स ने कमेंट करते हुए पूछा कि क्या कंगना ने चुपचाप शादी कर ली है। वहीं कुछ लोगों का कहना है कि यह किसी फिल्म की शूटिंग का हिस्सा हो सकता है। फैंस लगातार इस लुक के पीछे की सच्चाई जानने की कोशिश कर रहे हैं।
कुछ यूजर्स ने दावा किया कि कंगना का यह अंदाज उनकी आगामी फिल्म ‘तनु वेड्स मनु 3’ के लिए हो सकता है। वहीं, कई लोग इसे ‘क्वीन 2’ की शूटिंग से जोड़ रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अभिनेत्री ने मुंबई में ‘क्वीन 2’ की शूटिंग शुरू कर दी है। इस फिल्म को कथित तौर पर ‘Queen Forever’ नाम से तैयार किया जा रहा है।
राजनीति में सक्रिय होने के बाद यह कंगना की बड़ी बॉलीवुड वापसी मानी जा रही है। उन्होंने वर्ष 2024 में हिमाचल प्रदेश की मंडी लोकसभा सीट से बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़कर जीत हासिल की थी। इसके बाद से वह राजनीति और फिल्मों दोनों पर संतुलित तरीके से ध्यान दे रही हैं।
गौरतलब है कि कंगना की फिल्म Queen वर्ष 2014 में रिलीज हुई थी और इसे उनके करियर की सबसे सफल फिल्मों में गिना जाता है। फिल्म में उन्होंने रानी मेहरा नाम की एक साधारण लड़की का किरदार निभाया था, जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया था। इस फिल्म में Rajkummar Rao भी अहम भूमिका में नजर आए थे।
Akhil Mahajan