मजाक बना हादसा: रूईं की फैक्ट्री में गुप्तांग में भर दी प्रेशर हवा, युवक की मौत
हरियाणा के केसरी में रुई की फैक्टरी में काम करने वाले मजदूर की मौत हो गई साथी मजदूर ने प्रेशर पाइप से उसके गुप्तांग में हवा भर दी जिससे अंदरूनी चोटों के कारण उसकी जान चली गई पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है
➤ केसरी की फैक्टरी में मजदूर की मौत से सनसनी
➤ साथी मजदूर ने गुप्तांग में प्रेशर से हवा भरी
➤ पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जांच शुरू की
हरियाणा के केसरी गांव में एक रुई की फैक्टरी में काम करने वाले मजदूर की दर्दनाक मौत ने इलाके को झकझोर दिया है फैक्टरी में कार्यरत एक मजदूर ने अपने ही साथी के गुप्तांग में प्रेशर से हवा भर दी, जिससे उसकी मौत हो गई मामला सामने आने के बाद से पुलिस जांच जारी है और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है
मृतक की पहचान गनोरी कोरा के रूप में हुई है, जो मूल रूप से बिहार का रहने वाला था और केसरी स्टेशन के पास राम स्पेन कंपनी में कार्यरत था मृतक के भाई सुमित गोंडा ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ यहां रहता है और उसका भाई उसी फैक्टरी में मजदूर था
सुमित ने बताया कि वीरवार दोपहर करीब 12 बजे उसे फोन आया कि उसके भाई की फैक्टरी में तबीयत खराब हो गई है और उसे अस्पताल ले जाया जा रहा है रास्ते में सुमित उनकी एंबुलेंस में शामिल हो गया पहले उसे आदेश अस्पताल मोहड़ी ले जाया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया लेकिन चंडीगढ़ पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया
सुमित ने बताया कि जब वह वापस फैक्टरी आया, तो उसे पता चला कि उसके भाई के साथ काम करने वाला आशीष (झारखंड निवासी) अक्सर उससे बहस करता था घटना वाले दिन यानी 9 अक्टूबर को जब गनोरी के शरीर पर रुई लगी हुई थी, तो आशीष ने मज़ाक में कहा कि “मैं तेरी रुई उतारता हूं” इसके बाद उसने प्रेशर पाइप से गनोरी के गुप्तांग में हवा भर दी जिससे उसे अंदरूनी गंभीर चोटें आईं और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई
इस घटना के बाद फैक्टरी में अफरा-तफरी मच गई साथियों ने तुरंत उसे अस्पताल पहुंचाया लेकिन जान नहीं बच पाई घटना की सूचना मिलते ही केसरी थाना प्रभारी कर्मवीर टीम सहित मौके पर पहुंचे पुलिस ने मामले में मृतक के भाई के बयान पर केस दर्ज कर लिया है और आरोपी आशीष को गिरफ्तार कर लिया गया है थाना प्रभारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के सही कारणों की पुष्टि हो सकेगी फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा जाएगा
Author1