Watch: रोहतक MDU में बुलेटप्रूफ स्कॉर्पियो से हमला करने पहुंचे बदमाश, छात्रों ने दौड़ाया

रोहतक के MDU में बुलेटप्रूफ स्कॉर्पियो लेकर हमला करने पहुंचे बदमाशों को छात्रों ने दौड़ा दिया। जमानत पर बाहर आए बदमाश वारदात नहीं कर सके।

Watch: रोहतक MDU में बुलेटप्रूफ स्कॉर्पियो से हमला करने पहुंचे बदमाश, छात्रों ने दौड़ाया

जमानत पर बाहर आते ही MDU में दोबारा हमला करने पहुंचे बदमाश
छात्रों की भीड़ देख नहीं चला सके गोलियां, भागते समय कई गाड़ियों को मारी टक्कर
इतनी बड़ी घटना के बावजूद प्रशासन की चुप्पी पर सवाल


रोहतक स्थित महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय में उस समय हड़कंप मच गया, जब बुलेटप्रूफ स्कॉर्पियो में सवार बदमाश हमला करने के इरादे से कैंपस में घुस आए। बदमाश हाल ही में जमानत पर बाहर आए थे और इससे पहले भी MDU में एक छात्र पर सरेआम गोलियां चलाने के मामले में जेल जा चुके थे।

जानकारी के अनुसार, जमानत पर बाहर आने के बाद बदमाश एक बार फिर MDU में हमला करने पहुंचे थे। हालांकि, उस समय कैंपस में छात्रों की भारी भीड़ मौजूद थी। छात्रों ने संदिग्ध गतिविधि देख बदमाशों को दौड़ा लिया, जिससे वे वारदात को अंजाम नहीं दे सके।

भागने के दौरान बदमाशों ने तेजी से स्कॉर्पियो दौड़ाई और शिक्षकों व छात्रों की कई गाड़ियों को टक्कर मार दी। इस घटना में कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गए, जिससे कैंपस में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

छात्रों का कहना है कि यह MDU के इतिहास में पहली बार हुआ है, जब बाहरी बदमाश बुलेटप्रूफ गाड़ी लेकर विश्वविद्यालय परिसर में हमला करने पहुंचे हों। घटना के बाद छात्रों और स्टाफ में भारी दहशत है।

इतनी गंभीर घटना के बावजूद विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से अब तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। प्रशासन की चुप्पी को लेकर छात्र संगठनों और शिक्षकों में रोष बढ़ता जा रहा है। छात्र सुरक्षा व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।