हरियाणा में रिश्वत लेते पटवारी और सहायक गिरफ्तार, ACB की बड़ी कार्रवाई
नूंह में एंटी करप्शन ब्यूरो ने बड़ी कार्रवाई करते हुए राजस्व विभाग के पटवारी और उसके सहायक को ₹3500 की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया।
■ ₹3500 रिश्वत लेते पटवारी और सहायक गिरफ्तार
■ एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने लघु सचिवालय में की कार्रवाई
■ राजस्व विभाग में काम कराने के बदले मांगी गई थी घूस
हरियाणा के नूंह जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने राजस्व विभाग के एक मोहर्र पटवारी और उसके सहायक को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई लघु सचिवालय परिसर में की गई, जहां दोनों कर्मचारी एक व्यक्ति से ₹3500 की घूस ले रहे थे।
जानकारी के अनुसार, मोहर्र पटवारी धर्मवीर और उसका सहायक साहुन किसी राजस्व संबंधी कार्य को करने के एवज में शिकायतकर्ता से पैसे की मांग कर रहे थे। पीड़ित ने इसकी शिकायत एसीबी को दी, जिसके बाद टीम ने जाल बिछाकर दोनों आरोपियों को मौके पर ही पकड़ लिया।
एसीबी की टीम ने पूरी कार्रवाई को प्लानिंग के तहत अंजाम दिया और जैसे ही आरोपियों ने रिश्वत की रकम ली, उन्हें तुरंत गिरफ्तार कर लिया गया। इस दौरान जरूरी सबूत भी जुटाए गए हैं।
फिलहाल, दोनों आरोपियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। एसीबी अब इस पूरे मामले की जांच में जुटी है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि कहीं इस तरह की अवैध वसूली का नेटवर्क और बड़ा तो नहीं है।
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
आज कोई लाइव अपडेट्स उपलब्ध नहीं हैं।