हरियाणा में कुत्ते के सीने में घोंपा चाकू, घायल कुत्ता खून से लथपथ होकर भागा

हरियाणा के नूंह जिले के गांव रीठठ में एक व्यक्ति ने कुत्ते पर चाकू घोंप दिया। घायल कुत्ता खून से लथपथ होकर भागा। ग्रामीणों ने कई घंटों की मशक्कत के बाद कुत्ते से चाकू निकाला। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ।

हरियाणा में कुत्ते के सीने में घोंपा चाकू, घायल कुत्ता खून से लथपथ होकर भागा

➤ नूंह जिले के गांव रीठठ में एक व्यक्ति ने कुत्ते पर चाकू घोंप दिया
➤ घायल कुत्ता खून से लथपथ होकर भागा, घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
➤ ग्रामीणों ने कई घंटों की मशक्कत के बाद कुत्ते के शरीर से चाकू निकाला

हरियाणा के नूंह जिले के गांव रीठठ में एक शर्मनाक घटना सामने आई है। गांव के ही रिजवान नाम के व्यक्ति ने एक कुत्ते पर चाकू घोंप दिया। चाकू लगते ही कुत्ता घर से बाहर भागा और गांव के रास्ते में खून से लथपथ होकर तड़पने लगा

चाकू लगने से घायल कुत्ता तड़पता हुआ दिख रहा है। - Dainik Bhaskar

घटना के तुरंत बाद ग्रामीणों ने घायल कुत्ते की वीडियो रिकॉर्डिंग की और इसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो में देखा जा सकता है कि कुत्ते के सीने में आधा चाकू घुसा हुआ है और वह अपनी जान बचाने के लिए संघर्ष कर रहा है। वीडियो में यह भी बताया गया कि कुत्ता पहले भी कई बार इस क्रूर व्यक्ति के हमलों का शिकार हो चुका है।

स्थानीय ग्रामीणों ने कुत्ते की मदद के लिए कई घंटे मेहनत की। सुखपाल ने बताया कि उन्होंने और अन्य ग्रामीणों ने मिलकर जंगल में जाकर कुत्ते के शरीर से चाकू निकाला। हालांकि, चाकू लगने से कुत्ते की हालत गंभीर बनी हुई है। ग्रामीणों ने सोशल मीडिया पर यह भी अपील की कि इस तरह की क्रूरता करने वाले व्यक्ति के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई हो।