हथियारबंद नकाबपोश बदमाशों ने विश्व हिंदू परिषद (VHP) के हरियाणा प्रांत सेवा प्रमुख और कारोबारी के घर में की डकैती, 0 लाख रुपए और 30 तोले सोने-चांदी के आभूषण लूटे

पलवल के धौलागढ़ गांव में नकाबपोश बदमाशों ने कारोबारी के घर में 50 लाख रुपए और 30 तोले सोने-चांदी के आभूषण लूटे। पुलिस ने मामला दर्ज कर लुटेरों की तलाश शुरू कर दी।

हथियारबंद नकाबपोश बदमाशों ने विश्व हिंदू परिषद (VHP) के हरियाणा प्रांत सेवा प्रमुख और कारोबारी के घर में की डकैती, 0 लाख रुपए और 30 तोले सोने-चांदी के आभूषण लूटे


➤ पलवल में हथियारबंद नकाबपोश बदमाशों ने कारोबारी के घर की 50 लाख की डकैती
➤ कारोबारी और परिवार को बंधक बनाकर लूटे 22 लाख नकद और 30 तोले आभूषण
➤ एसपी वरुण सिंगला ने बनाई SIT, सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी पुलिस टीमें


 हरियाणा के पलवल जिले में रविवार रात उस समय सनसनी फैल गई जब हथियारबंद नकाबपोश बदमाशों ने विश्व हिंदू परिषद (VHP) के हरियाणा प्रांत सेवा प्रमुख और कारोबारी ओमप्रकाश शर्मा के घर पर धावा बोल दिया। बदमाशों ने कारोबारी के परिवार को बंधक बनाकर करीब 50 लाख रुपए की डकैती को अंजाम दिया।

घटना देर रात करीब एक बजे धौलागढ़ गांव में हुई। ओमप्रकाश शर्मा अपनी पत्नी हरवती और बेटे यश के साथ अलग-अलग कमरों में सो रहे थे। इसी दौरान चार नकाबपोश बदमाश घर में घुसे। दो के पास पिस्तौल, जबकि दो के पास चाकू थे। बदमाशों ने परिवार के तीनों सदस्यों के हाथ-पैर बांध दिए और मुंह पर टेप लगा दी।

इसके बाद बदमाशों ने ओमप्रकाश शर्मा की पत्नी से अलमारी की चाबी छीनी और उसमें रखे 22 लाख रुपए नकद तथा लगभग 30 तोले सोने-चांदी के आभूषण लूट लिए। वारदात के बाद अपराधियों ने घर में लगे सीसीटीवी कैमरे बंद कर दिए और घर की बाइक व स्कूटी लेकर फरार हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया। एसपी वरुण सिंगला, कैंप थाना प्रभारी कृष्ण गोपाल और अन्य पुलिस अधिकारी दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। FSL टीम ने मौके से फिंगरप्रिंट्स सहित अन्य साक्ष्य जुटाए।

एसपी वरुण सिंगला ने बताया कि डकैती की वारदात बेहद संगठित ढंग से की गई है। इसके लिए विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया गया है। टीमें इलाके के सभी सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही हैं और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

पुलिस ने कारोबारी ओमप्रकाश शर्मा की शिकायत पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल, गांव और आसपास के क्षेत्रों में नाकाबंदी की गई है ताकि बदमाशों के भागने के रास्ते बंद किए जा सकें।

स्थानीय लोगों ने बताया कि ओमप्रकाश शर्मा इलाके में एक सम्मानित व्यापारी हैं और उनका टाइल फैक्ट्री का व्यवसाय है। वे लंबे समय से VHP के सक्रिय पदाधिकारी के रूप में कार्य कर रहे हैं। वारदात के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है।