पानीपत की रीसाइक्लिंग फैक्ट्री में भीषण आग, तैयार माल और मशीनें राख
पानीपत के बलाना गांव में CRG cotex Pvt limitedलिमिटेड फैक्ट्री में सुबह भीषण आग लगी। दमकल की 10 गाड़ियों ने कई घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
-
पानीपत के बलाना गांव की CRG cotex Pvt limited कंपनी में भयंकर आग
-
तैयार माल, कच्चा माल और महंगी मशीनें जलकर राख
-
दमकल विभाग की 10 गाड़ियों ने 70–80 चक्कर लगाकर आग पर पाया काबू
पानीपत के बलाना गांव स्थित CRG को-टेक्स प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में गुरुवार सुबह करीब 8:15 बजे भीषण आग लग गई। कंपनी में वेस्ट रीसाइक्लिंग का काम चलता था। आग इतनी तेज थी कि कुछ ही मिनटों में पूरी बिल्डिंग धुएं और लपटों में घिर गई।
कंपनी में रखा तैयार माल, कच्चा माल और महंगी मशीनें आग की जद में आकर पूरी तरह जल गईं। मौके पर मौजूद कर्मचारियों ने बताया कि लपटें इतनी तेज थीं कि मशीनों की भारी-भरकम स्ट्रक्चर भी पिघल गया।
आग से तीन बड़े शेड पूरी तरह ढह गए। दीवारें भी अंदर की तरफ झुलसकर गिरने लगीं और अंदर की तपिश घंटों बाद तक महसूस होती रही। दमकल विभाग की 10 गाड़ियों को आग पर काबू पाने में भारी मशक्कत करनी पड़ी।
गाड़ियों ने 70 से 80 चक्कर लगाए और करीब 5.5 घंटे बाद आग पर नियंत्रण पाया गया। मौके पर भारी भीड़ जुट गई और आसपास के कर्मचारी नुकसान देखकर सदमे में नजर आए। अभी तक आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। जांच जारी है।
Author1