आसाराम केस के गवाह की गिरफ्तारी, ब्लैकमेल कर 70 लाख ऐंठने का आरोप
पानीपत में आसाराम केस के गवाह महेंद्र चावला को 70 लाख की ब्लैकमेलिंग के आरोप में गिरफ्तार किया गया। परिवार के अन्य सदस्यों पर भी कार्रवाई हुई है।
■ आसाराम केस के गवाह महेंद्र चावला गिरफ्तार
■ सरपंच से ब्लैकमेल कर ₹70 लाख हड़पने का आरोप
■ भाई-भतीजे अरेस्ट, मां के खिलाफ भी FIR दर्ज
हरियाणा के पानीपत में चर्चित आसाराम केस के मुख्य गवाह Mahendra Chawla को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोप है कि उसने एक मामले में सरपंच को ब्लैकमेल कर करीब 70 लाख रुपए हड़प लिए। इतना ही नहीं, रकम लेने के बाद भी वह लगातार 80 लाख रुपए की अतिरिक्त डिमांड करता रहा।
पुलिस जांच में सामने आया है कि इस पूरे लेन-देन का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें एक व्यक्ति बैग लेकर जाता दिखाई दे रहा है। दावा किया जा रहा है कि यह बैग महेंद्र के भाई Devender ने एक मीडिएटर के घर से लिया, जिसमें नकद रकम थी।
इस मामले में कार्रवाई करते हुए सीआईए टीम ने महेंद्र चावला के साथ उसके भाई देवेंद्र और भतीजे राम को भी गिरफ्तार कर लिया है। वहीं पुलिस ने महेंद्र की मां गोपाली देवी के खिलाफ भी केस दर्ज किया है, जिससे मामला और गंभीर हो गया है।
गौरतलब है कि महेंद्र चावला वही गवाह है, जिसकी गवाही के आधार पर Asaram Bapu को कोर्ट ने सजा सुनाई थी। ऐसे में उसकी गिरफ्तारी ने पूरे मामले को फिर से सुर्खियों में ला दिया है।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मामले की गहन जांच की जा रही है और इस ब्लैकमेलिंग नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी पड़ताल की जा रही है। जल्द ही और खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।
shubham