पोर्न स्टार बनने की सनक में पति ने पत्नी का अश्लील वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड किया, जानें फिर क्या हुआ
पोर्न की सनक में पति ने पत्नी का अश्लील वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। पुलिस ने FIR दर्ज की, आरोपी मुंबई भागा, गिरफ्तारी के लिए टीम रवाना।
• पोर्न स्टार बनने की सनक में पति ने पत्नी का अश्लील वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड किया
• पत्नी के विरोध पर बोला—“जानबूझकर किया, मुझे पहचान चाहिए”
• आरोपी फरार, लोकेशन मुंबई; पुलिस टीम पकड़ने के लिए रवाना
एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां पोर्न स्टार बनने की चाह में एक युवक ने अपनी पत्नी का अश्लील वीडियो रिकॉर्ड कर उसे सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। मामला सामने आने के बाद समान थाना पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। आरोपी फिलहाल फरार है और उसकी लोकेशन मुंबई में ट्रेस हुई है।
पुलिस जांच में पता चला कि आरोपी लंबे समय से पोर्न साइट्स देखने का आदी था और वहां दिखने वाले किरदारों को अपना आइडल मानता था। इसी जुनून में उसने पत्नी के साथ 13 मिनट 14 सेकंड का निजी वीडियो बनाया और इसे वायरल कर दिया।
जब पत्नी को वीडियो के फैलने की जानकारी मिली तो वह गुस्से में पति से भिड़ गई। पीड़िता के अनुसार, आरोपी ने साफ कहा कि उसने यह सब जानबूझकर किया है, उसे किसी तरह का पछतावा नहीं है और उसका लक्ष्य था कि लोग उसे पहचानें और वह “पॉपुलर” बन जाए।
वीडियो वायरल होने से आहत महिला अपनी फैमिली के साथ थाने पहुंची। उसने कहा कि आरोपी ने वीडियो रिश्तेदारों और दोस्तों तक भेज दिया जिससे वह सामाजिक तौर पर बेहद अपमानित महसूस कर रही है। पीड़िता ने रोते हुए कहा, “उसने मुझे कहीं मुंह दिखाने लायक नहीं छोड़ा। मेरी जिंदगी तबाह कर दी। वह इंसान नहीं, दरिंदा है।”
पीड़िता के भाई ने भी दहेज को लेकर गंभीर आरोप लगाए। उसके अनुसार, शादी 10 मई को हुई थी और शुरुआत से ही दहेज को लेकर तनाव बना हुआ था। शादी से पहले 3 लाख रुपए की मांग की गई थी, जिसमें से 2 लाख रुपए दिए गए थे। शेष राशि न मिलने पर आरोपी बहन पर दबाव बनाता रहा और इसी नाराजगी में उसने यह घिनौना कदम उठाया।
इधर, पुलिस ने पहले जीरो पर कायमी की थी, लेकिन वीडियो सामने आने के बाद FIR दर्ज कर ली गई। पुलिस अधिकारियों के अनुसार आरोपी मुंबई भाग गया है। सीएसपी राजीव पाठक ने बताया कि पुलिस टीम मुंबई के लिए रवाना हो चुकी है और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। यह मामला राजस्थान के रीवा का है।
Author1