हरियाणा में सड़क हादसे में DSP के गनमैन की मौ*त, दो युवक घायल

रोहतक में सड़क हादसे में DSP के गनमैन नरेंद्र सिंह की मौत हो गई। दो तेज रफ्तार बाइक सवारों की टक्कर में यह हादसा हुआ। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हरियाणा  में  सड़क हादसे में DSP के गनमैन की मौ*त, दो युवक घायल

रोहतक में सड़क हादसे में DSP के गनमैन नरेंद्र सिंह की मौत

दो बाइक सवार युवक कथित तौर पर रेस लगाते हुए स्कूटी से टकराए

हादसे में दोनों बाइक सवार भी घायल, पुलिस ने केस दर्ज किया


रोहतक सड़क हादसे में DSP के गनमैन की मौत: रेस लगा रहे बाइक सवारों की टक्कर से

 गई जान

हरियाणा के रोहतक में देर रात हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में डीएसपी गुलाब सिंह के गनमैन नरेंद्र सिंह की मौत हो गई। हादसा शहर के डी-पार्क के पास हुआ, जहां दो तेज रफ्तार बाइक सवारों की टक्कर नरेंद्र सिंह की स्कूटी से हो गई।

सूचना मिलने के बाद सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। पुलिस ने मृतक की पत्नी की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

मृतक की पहचान झज्जर जिले के गांव माजरा निवासी नरेंद्र सिंह के रूप में हुई है, जो वर्तमान में रोहतक के विशाल नगर में रह रहे थे। नरेंद्र सिंह डीएसपी गुलाब सिंह के गनमैन के तौर पर तैनात थे। डीएसपी के अवकाश पर होने के कारण इन दिनों उनकी ड्यूटी सिविल लाइन थाने में लगी हुई थी।

बताया गया है कि सोमवार रात ड्यूटी पूरी करने के बाद नरेंद्र सिंह अपनी इलेक्ट्रिक स्कूटी से घर लौट रहे थे। इसी दौरान डी-पार्क के पास हादसा हो गया।

परिजनों के अनुसार, सामने से आ रहे दो युवक तेज रफ्तार में बाइक चला रहे थे और कथित तौर पर आपस में रेस लगा रहे थे। इसी दौरान नियंत्रण खोने पर उनकी बाइक सीधे नरेंद्र सिंह की स्कूटी से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि नरेंद्र सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना के बाद उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में शोक की लहर दौड़ गई।

हादसे में बाइक सवार दोनों युवक भी गंभीर रूप से घायल हुए हैं। उन्हें इलाज के लिए रोहतक ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। घायलों की पहचान करण पुत्र राजू निवासी गांधी नगर, नरवाना (जींद) और जीवन पुत्र गणेश निवासी सुभाष नगर, रोहतक के रूप में हुई है।

मृतक की पत्नी प्रमिला ने पुलिस को शिकायत देकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने बताया कि नरेंद्र सिंह पहले भारतीय सेना में सेवाएं दे चुके थे और सेवानिवृत्ति के बाद पुलिस विभाग में गनमैन के रूप में कार्यरत थे।

पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है। शिकायत के आधार पर संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है और हादसे के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।