सोनीपत के गांव राजपुर में दिल्ली पुलिस के रिटायर्ड कर्मी की ह*त्या

सोनीपत के गांव राजपुर में दिल्ली पुलिस के रिटायर्ड पुलिसकर्मी दलबीर की फैक्टरी के अंदर बैसाखी से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। पुलिस और क्राइम ब्रांच मामले की जांच कर रही है।

सोनीपत के गांव राजपुर में दिल्ली पुलिस के रिटायर्ड कर्मी की ह*त्या
  • सोनीपत के गांव राजपुर में दिल्ली पुलिस के रिटायर्ड कर्मी की हत्या
  • अपाहिज दलबीर को बैसाखी से पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट
  • फैक्टरी के अंदर हुई वारदात, पुलिस जांच में जुटी

सोनीपत। सोनीपत जिले के गांव राजपुर में दिल्ली पुलिस के रिटायर्ड पुलिसकर्मी की बेरहमी से हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान दलबीर के रूप में हुई है, जो अपाहिज होने के चलते दिल्ली पुलिस से सेवानिवृत्त हुआ था।

जानकारी के अनुसार अज्ञात हमलावर ने दलबीर पर उसकी ही बैसाखी से हमला किया और पीट-पीटकर बेरहमी से उसकी हत्या कर दी। यह हत्या गांव में दलबीर द्वारा बनाई गई फैक्टरी के अंदर हुई, जिससे मामला और भी गंभीर हो गया है।

वारदात की सूचना मिलते ही सोनीपत पुलिस के आला अधिकारी और क्राइम ब्रांच की टीमें मौके पर पहुंचीं। पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाने शुरू कर दिए हैं।

फिलहाल सोनीपत पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। हत्या के कारणों और हमलावर की पहचान को लेकर पुलिस अलग-अलग बिंदुओं पर काम कर रही है। इलाके में घटना के बाद डर और तनाव का माहौल बना हुआ है।