अमिताभ बच्चन ने दिखाई दोस्ती, खुद गाड़ी चलाकर पहुंचे धर्मेंद्र का हाल चाल जानने पहुंचे घर
धर्मेंद्र अस्पताल से डिस्चार्ज होकर घर लौटे। अमिताभ बच्चन उनसे मिलने पहुंचे। हेमा मालिनी ने कहा – बच्चों ने रात भर नहीं ली नींद, अब हालत स्थिर है।
-
धर्मेंद्र को अस्पताल से मिली छुट्टी, अब घर पर चल रहा इलाज
-
हेमा मालिनी बोलीं – बच्चों ने रात–रात भर नहीं ली नींद
-
अमिताभ बच्चन गाड़ी चलाकर पहुंचे मिलने, फैंस ने मांगी दुआएं
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र की तबीयत में सुधार हुआ है। उन्हें 10 और 11 नवंबर को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती किया गया था। डॉक्टरों की देखरेख में इलाज के बाद 12 नवंबर सुबह 7:30 बजे उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया। डॉक्टरों के अनुसार अब उनका इलाज घर पर ही जारी रहेगा। डिस्चार्ज के बाद अमिताभ बच्चन खुद गाड़ी चलाकर धर्मेंद्र के घर पहुंचे और उनसे मुलाकात की। सोशल मीडिया पर बिग बी का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वे अपनी कार में बैठकर जाते नजर आ रहे हैं।
हेमा मालिनी ने उनकी सेहत पर चिंता जताते हुए कहा कि “यह वक्त हमारे लिए बेहद मुश्किल था। धरमजी की हालत को लेकर हम सब परेशान थे। बच्चे भी रात–रात भर नहीं सोए। लेकिन मैं खुश हूं कि अब वे घर लौट आए हैं। उन्हें अपने लोगों के बीच रहना चाहिए, बाकी सब ऊपरवाले पर छोड़ दिया है।”
धर्मेंद्र की हालत को लेकर डॉ. प्रतीत समदानी, जो क्रिटिकल केयर एक्सपर्ट हैं, ने बताया कि “धर्मेंद्र पिछले कुछ हफ्तों से अस्पताल में भर्ती हो रहे थे और फिर घर लौट रहे थे। फिलहाल उनकी स्थिति स्थिर है।”
डिस्चार्ज के बाद परिवार ने एक आधिकारिक बयान जारी कर मीडिया से अफवाहें न फैलाने और प्राइवेसी का सम्मान करने की अपील की। बयान में कहा गया – “धर्मेंद्र जी अब घर पर आराम कर रहे हैं, कृपया किसी तरह की गलत जानकारी न फैलाएं और उनकी निजता का सम्मान करें।”
इस बीच, जुहू पुलिस ने उनके घर के बाहर की गली बंद कर दी ताकि भीड़ न जुट सके। डायरेक्टर गुड्डू धनोआ और प्रोड्यूसर असित मोदी समेत कई सेलेब्स भी अभिनेता से मिलने पहुंचे।
बता दें कि 10 नवंबर को सांस लेने में तकलीफ के चलते धर्मेंद्र को अस्पताल में भर्ती कराया गया था और उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया था। सनी देओल की टीम ने अगले दिन बताया था कि उनकी तबीयत में सुधार हो रहा है और जल्द ही वे ठीक हो जाएंगे।
11 नवंबर की सुबह सोशल मीडिया पर धर्मेंद्र के निधन की फर्जी खबरें फैल गईं, जिसके बाद ईशा देओल और हेमा मालिनी ने नाराजगी जताई। ईशा ने कहा, “पापा की हालत स्थिर है, कृपया गलत खबरें न फैलाएं।” वहीं हेमा मालिनी ने लिखा, “झूठी खबरें फैलाना गैर-जिम्मेदाराना व्यवहार है। कृपया परिवार की प्राइवेसी का सम्मान करें।”
इन खबरों के बाद राजनाथ सिंह और जावेद अख्तर समेत कई लोगों ने सोशल मीडिया पर शोक जताया, जिसे बाद में डिलीट कर दिया गया। अब धर्मेंद्र की हालत में सुधार है और उनके फैंस लगातार उनके स्वास्थ्य लाभ की दुआ कर रहे हैं।
Author1