हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से सेल्समैन की मौ*त
गुरुग्राम के फर्रुखनगर में शराब ठेके पर कार्यरत 51 वर्षीय सेल्समैन की हाईटेंशन बिजली लाइन की चपेट में आने से मौत हो गई। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
फर्रुखनगर में हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से शराब ठेके के सेल्समैन की मौत
काम के दौरान ठेके की छत पर चढ़ा था मृतक विजय मौर्य
पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू की, हादसे के कारणों की पड़ताल जारी
पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान विजय मौर्य (51) के रूप में हुई है। वह मूल रूप से उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले के मियागंज, हसनगंज का रहने वाला था और फाजिलपुर बादली स्थित राजेश वाइन एजेंसी के शराब ठेके पर सेल्समैन के तौर पर कार्यरत था।
प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक विजय मौर्य किसी काम के सिलसिले में शराब ठेके की छत पर चढ़ा था। इसी दौरान छत के पास से गुजर रही हाईटेंशन बिजली लाइन की चपेट में आ गया। तेज करंट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
हादसे की सूचना मिलते ही ईआरवी-253 पुलिस टीम मौके पर पहुंची। इसके बाद फर्रुखनगर थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम की प्रक्रिया के लिए भेज दिया है।
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि हादसे के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
pooja