हरियाणा में शादी का झांसा देकरछात्रा से दु*ष्कर्म,केस दर्ज

कैथल में बीए की छात्रा ने सहपाठी पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हरियाणा में शादी का झांसा देकरछात्रा से दु*ष्कर्म,केस दर्ज

शादी का झांसा देकर कॉलेज छात्रा से दुष्कर्म का आरोप

शादी की बात करने पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप

पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर शुरू की जांच

हरियाणा के कैथल जिले में एक कॉलेज छात्रा से कथित दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता ने अपने ही कॉलेज में पढ़ने वाले एक छात्र पर शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने और बाद में शादी से इनकार कर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पीड़िता ने सीवन थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह कैथल के एक कॉलेज में बीए की पढ़ाई कर रही है। इसी दौरान उसकी पहचान कॉलेज में पढ़ने वाले गुरमेल सिंह नामक युवक से हुई। दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई और बाद में मोबाइल नंबर भी साझा किए गए।

शिकायत के अनुसार, बातचीत के दौरान आरोपी ने उससे शादी करने का वादा किया। इसी भरोसे में उसने युवती को मई माह में मिलने के बहाने कैथल शहर बुलाया। पीड़िता का आरोप है कि वहां आरोपी ने शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया।

पीड़िता का कहना है कि इसके बाद आरोपी लगातार उस पर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाता रहा। जब उसने शादी करने की बात कही तो आरोपी ने साफ इनकार कर दिया। साथ ही धमकी दी कि यदि उसने दोबारा शादी की बात की या किसी को इस बारे में बताया तो उसे जान से मार देगा।

घटना के बाद पीड़िता ने पुलिस से शिकायत कर आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।

सीवन थाना की जांच अधिकारी सरोज ने बताया कि पीड़िता की शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।