फरीदाबाद में बॉक्सर मैरी कॉम के घर में चोरी CCTV में कैद हुए छह चोर

फरीदाबाद सेक्टर-46 में बॉक्सर मैरी कॉम के घर चोरी की वारदात CCTV में छह चोर कैद पुलिस ने सात टीमें बनाकर जांच शुरू की

फरीदाबाद में बॉक्सर मैरी कॉम के घर में चोरी CCTV में कैद हुए छह चोर

➤ वर्ल्ड चैंपियन बॉक्सर मैरी कॉम के फरीदाबाद स्थित घर में चोरी
➤ CCTV में छह चोर अलग-अलग सामान लेकर भागते कैद
➤ पुलिस ने सात टीमें बनाकर चोरों की तलाश तेज की



फरीदाबाद सेक्टर-46 स्थित वर्ल्ड चैंपियन और ओलंपिक पदक विजेता बॉक्सर मैरी कॉम के घर में चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है। जानकारी के अनुसार घटना 24 सितंबर की रात हुई, जब मैरी कॉम घर पर मौजूद नहीं थीं। वह बीते दो हफ्तों से मेघालय में एक इवेंट में भाग लेने गई हुई थीं। चोरी का पता तब चला जब पड़ोसियों ने कॉलोनी में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी, जिसमें छह चोर अलग-अलग सामान लेकर भागते हुए नजर आए।

पड़ोसियों ने बताया कि पहले एक चोर बैग लेकर जाता दिखा, उसके बाद दूसरा चोर टीवी उठाकर ले गया। तीसरा चोर स्कूटर पर एक पोटली ले जाता दिखाई दिया, जबकि बाकी तीन चोर पैदल ही सामान लेकर फरार हो गए। चोरी का खुलासा 26 सितंबर को हुआ और घटना की जानकारी तुरंत पुलिस को दी गई।

सूचना मिलते ही सूरजकुंड थाना पुलिस, क्राइम ब्रांच और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल से सबूत एकत्र किए और आसपास के मकानों के सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लिए। पड़ोसियों ने यह भी बताया कि मैरी कॉम पिछले तीन महीने से घर पर नजर नहीं आईं और सुना था कि वह इस घर को बेचना चाहती हैं।

पुलिस ने घटना की गंभीरता को देखते हुए सात टीमें गठित की हैं, जो सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश कर रही हैं। थाना प्रभारी प्रहलाद कुमार ने दावा किया है कि जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। चोरी की इस वारदात से इलाके के लोगों में भय और आक्रोश का माहौल है, क्योंकि हाल के दिनों में यहां चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ी हैं।