पानीपत में रिश्तों का कत्ल: सौतेली मां ने बेटे से कराया 12 साल की मासूम बच्ची से दु*ष्कर्म
पानीपत में सौतेली मां और उसके बेटे द्वारा 12 साल की मासूम से 6 महीने तक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज कर जांच शुरू की।
पानीपत के तहसील कैंप थाना क्षेत्र में सौतेली मां और बेटे द्वारा 12 साल की मासूम बच्ची से पिछले छह महीने से दुष्कर्म करने का दहलाने वाला मामला सामने आया है
पीड़ित पिता ने बच्चों की परवरिश के लिए पड़ोसन से दूसरी शादी की थी जो अपने साथ 14 साल का बेटा लाई थी जिसे बच्ची हर साल राखी बांधती थी
पुलिस ने पिता की शिकायत पर आरोपी मां और बेटे के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है और दोनों फिलहाल फरार हैं
हरियाणा के पानीपत के तहसील कैंप थाना क्षेत्र से इंसानियत और रिश्तों को पूरी तरह झकझोर कर रख देने वाली एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां रहने वाले एक व्यक्ति ने बच्चों की परवरिश के लिए जिस पड़ोसन से दूसरी शादी की थी, उसी सौतेली मां ने अपने 18 वर्षीय बेटे के साथ मिलकर एक 12 साल की मासूम बच्ची की जिंदगी तबाह कर दी। आरोप है कि कलाई पर राखी बंधवाने वाले सौतेले भाई ने ही मासूम को अपनी हवस का शिकार बनाया, जबकि इस घिनौने अपराध में उसकी सौतेली मां ने पूरी साजिश रचकर मुख्य भूमिका निभाई। बेटी के साथ हुई इस हैवानियत का पता चलने के बाद पिता ने बिना देर किए तुरंत पुलिस को मामले की सूचना दी।
पीड़ित पिता ने पुलिस को अपनी आपबीती सुनाते हुए बताया कि उसकी पहली शादी साल 2006-07 के आसपास हुई थी जिससे उसके तीन बच्चे हुए, जिनमें सबसे बड़ा बेटा 14 साल का, मंझला बेटा 13 साल का और सबसे छोटी बेटी 12 साल की है। आपसी अनबन के कारण करीब 10 साल पहले पहली पत्नी से उसका तलाक हो गया था और बच्चों को संभालने वाला कोई न होने के कारण उसने साल 2019 में पड़ोस की एक तलाकशुदा महिला से कोर्ट मैरिज कर ली थी। महिला अपनी पहली शादी से हुआ बेटा भी साथ लाई थी जिसे उसने अपने बच्चों की तरह पाला और दोनों से एक छह साल की बेटी भी हुई। पिता ड्राइवरी का काम करता है और लंबे टूर पर बाहर रहता है।
तीन दिन पहले जब वह टूर से वापस लौटा तो 12 साल की बिलखती बेटी का दर्द सुनकर उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। मासूम बच्ची ने रोते हुए खुलासा किया कि सौतेली मां उसे बात-बात पर डंडों से पीटती है, घर का सारा काम करवाती है और स्कूल भी नहीं जाने देती है। उसे नग्न करके सौतेले भाई के साथ एक कमरे में बंद कर दिया जाता था जहां भाई उसके साथ दुष्कर्म करता था और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी जाती थी। यह घिनौना सिलसिला पिछले छह महीने यानी जनवरी से लगातार चल रहा था जिसे जानकर पिता के होश उड़ गए।
पीड़ित पिता की शिकायत पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी सौतेली मां और उसके बेटे के खिलाफ पॉक्सो एक्ट और दुष्कर्म की संगीन धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। जैसे ही आरोपियों को पुलिस कार्रवाई की भनक लगी, वे अपनी छह साल की बेटी को भी साथ लेकर तुरंत मौके से फरार हो गए। फिलहाल पुलिस और प्रशासन की टीमें दोनों फरार आरोपियों की तलाश में जुटी हुई हैं और पीड़ित बच्ची का मेडिकल परीक्षण कराने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है।
pooja