ACB ने पुलिसकर्मी को 30 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़ा
सिरसा में एंटी करप्शन ब्यूरो ने नारकोटिक्स टीम में तैनात एसपीओ को नशा मामले में 30 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। मामले में पूछताछ और जांच जारी है।
➤ सिरसा में ACB ने पुलिसकर्मी को 30 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़ा
➤ नारकोटिक्स टीम में तैनात एसपीओ पर नशा तस्करों से सेटिंग के आरोप
➤ ऑटो मार्केट में पैसे लेते वक्त की गई कार्रवाई, पूछताछ जारी
हरियाणा के सिरसा जिले में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक पुलिसकर्मी को रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी पुलिसकर्मी नारकोटिक्स टीम में एसपीओ के तौर पर तैनात था और उस पर नशा तस्करों से अवैध वसूली के आरोप हैं।
जानकारी के मुताबिक, आरोपी पुलिसकर्मी की पहचान गुरमेश के रूप में हुई है। वह पिछले कुछ समय से एंटी नारकोटिक्स सिरसा में तैनात था और इससे पहले एक चौकी में भी तैनाती रह चुकी है। आरोप है कि उसने जिले के एक गांव निवासी व्यक्ति से नशा मामले में कार्रवाई न करने के बदले 30 हजार रुपए की रिश्वत मांगी थी।
सूत्रों के अनुसार, रिश्वत की रकम लेने के लिए पुलिसकर्मी ने पीड़ित को सिरसा के ऑटो मार्केट में बुलाया था। जैसे ही वह रिश्वत के पैसे ले रहा था, उसी समय ACB की टीम ने मौके पर दबिश देकर उसे रंगेहाथ पकड़ लिया।
ACB की टीम आरोपी पुलिसकर्मी से गहन पूछताछ कर रही है। यह भी जांच की जा रही है कि वह कितने समय से नशा तस्करों से सेटिंग कर रहा था और इस नेटवर्क में और कौन-कौन शामिल है। इस मामले में ACB सिरसा के इंस्पेक्टर सत्यवान शर्मा से संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो सका।
Akhil Mahajan