गर्मी में पेट की ऐंठन से राहत देगा सौंफ का पानी
गर्मी में पेट दर्द, गैस और ऐंठन की समस्या से राहत पाने के लिए सौंफ का पानी फायदेमंद माना जाता है। जानिए इसके फायदे और बनाने का आसान तरीका।
गर्मी में डिहाइड्रेशन से बढ़ सकती है पेट की ऐंठन
सौंफ का पानी गैस, अपच और पेट दर्द में देता है राहत
घरेलू उपायों से पेट को ठंडक और पाचन को मिलती है मजबूती
गर्मी के मौसम में तेज धूप, पसीना और शरीर में पानी की कमी के कारण पेट से जुड़ी समस्याएं तेजी से बढ़ने लगती हैं। इस दौरान कई लोग पेट में ऐंठन, गैस, अपच और दर्द जैसी परेशानियों का सामना करते हैं। खासतौर पर ज्यादा मसालेदार खाना, कम पानी पीना और बाहर का ऑयली फूड पेट की दिक्कतों को और बढ़ा देता है।
स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार बार-बार दवाइयों का सेवन करने की बजाय कुछ आसान घरेलू उपाय अपनाकर भी राहत पाई जा सकती है। रसोई में मौजूद कई प्राकृतिक चीजें पेट को ठंडक देने और ऐंठन कम करने में मददगार साबित होती हैं।
गर्मी में पेट दर्द और ऐंठन से राहत पाने के लिए सौंफ का पानी बेहद फायदेमंद माना जाता है। सौंफ में एंटीऑक्सीडेंट और पाचन सुधारने वाले गुण पाए जाते हैं, जो गैस, ब्लोटिंग और अपच की समस्या को कम करने में मदद करते हैं। साथ ही यह शरीर को ठंडक भी पहुंचाता है।
➤ कैसे बनाएं सौंफ का पानी
एक चम्मच सौंफ को एक कप पानी में डालकर उबाल लें। इसे करीब 5 से 7 मिनट तक पकाएं। इसके बाद पानी को छानकर ठंडा होने दें और धीरे-धीरे पी लें।
➤ सौंफ का पानी पीने के फायदे
पेट दर्द और ऐंठन में राहत मिलती है
गैस और अपच की समस्या कम होती है
शरीर को ठंडक मिलती है
पाचन तंत्र मजबूत होता है
पेट की जलन कम करने में मदद मिलती है
विशेषज्ञों के अनुसार यह उपाय खासतौर पर उन लोगों के लिए फायदेमंद हो सकता है जिन्हें गर्मियों में बार-बार पेट दर्द, गैस या डिहाइड्रेशन की समस्या रहती है। हालांकि अगर दर्द लगातार बना रहे या ज्यादा बढ़ जाए तो डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी है।
pooja