धर्मेंद्र का वीडियो लीक करने वाला हॉस्पिटल स्टाफ गिरफ्तार
धर्मेंद्र का हॉस्पिटल वीडियो लीक करने वाले स्टाफ को पुलिस ने गिरफ्तार किया। सेलेब्स ने मीडिया की असंवेदनशील कवरेज पर नाराजगी जताई। 12 नवंबर को डिस्चार्ज होकर घर पर इलाज जारी है।
-
धर्मेंद्र का वीडियो लीक करने वाला हॉस्पिटल स्टाफ गिरफ्तार
-
सेलेब्स ने इनसेंसिटिव कवरेज पर नाराजगी, प्राइवेसी की अपील
-
12 नवंबर को डिस्चार्ज, घर पर जारी इलाज
ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र का वेंटिलेटर पर लेटा वीडियो लीक करने वाले स्टाफ को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। 12 नवंबर को वायरल हुए इस वीडियो में धर्मेंद्र के साथ उनका परिवार भावुक नजर आया था। निजता के उल्लंघन के आरोप में अस्पताल प्रशासन और पुलिस ने जांच की, जिसमें सामने आया कि वीडियो हॉस्पिटल स्टाफ ने ही बनाया था। आरोपी को गुरुवार शाम गिरफ्तार कर लिया गया।
वीडियो वायरल होने और निधन की झूठी खबरों के बीच बॉलीवुड में नाराजगी उभर आई। अमिताभ बच्चन ने X पर क्रिप्टिक पोस्ट करते हुए लिखा— “नो एथिक्स, कोई अचार-नीति नहीं।” उन्होंने किसी का नाम नहीं लिया, लेकिन इसे धर्मेंद्र के केस से जोड़कर देखा जा रहा है।
इंडियन फिल्म एंड टेलीविजन डायरेक्टर्स एसोसिएशन (IFTDA) के प्रेसिडेंट अशोक पंडित ने भी इनसेंसिटिव कवरेज पर शिकायत दर्ज करवाई है। एसोसिएशन ने इसे “अमानवीय और अस्वीकार्य व्यवहार” बताया और कड़ी कार्रवाई की मांग की।
मधुर भंडारकर, करण जौहर और अमीषा पटेल सहित कई सेलेब्स ने मीडिया की कवरेज पर गुस्सा जताया। भंडारकर ने लिखा कि देओल परिवार की प्राइवेसी का सम्मान किया जाए। करण जौहर ने कवरेज को “अपमान” बताते हुए कहा कि यह संवेदनशीलता का पतन है।
धर्मेंद्र 10 नवंबर को सांस लेने की तकलीफ के चलते अस्पताल में भर्ती हुए थे और दो दिन वेंटिलेटर पर रहे। 12 नवंबर को उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया। डॉक्टर्स के अनुसार वह कई हफ्तों से अस्पताल और घर के बीच आ-जा रहे थे। फिलहाल उनका इलाज घर पर ही जारी है।
हेमा मालिनी ने कहा कि यह समय बेहद कठिन था और उनके बच्चे रात–रात भर जागते रहे। उन्होंने लोगों से दुआ की अपील की और मीडिया से प्राइवेसी का सम्मान करने को कहा।
परिवार ने भी आधिकारिक बयान जारी कर निधन की झूठी खबरों पर कड़ी नाराजगी जताई। ईशा देओल और हेमा मालिनी ने कहा कि अफवाहें फैलाना अमानवीय है और धर्मेंद्र स्थिर हैं और रिकवर कर रहे हैं।
सनी देओल गुरुवार को पैपराजियों पर भड़क गए और उनसे परिवार की स्थिति समझने और प्राइवेसी देने की अपील की।
धर्मेंद्र के डिस्चार्ज होने के बाद अमिताभ बच्चन, आमिर खान, सलमान खान, शाहरुख खान, गोविंदा, अमीषा पटेल सहित कई सितारे उन्हें देखने अस्पताल पहुंचे।
धर्मेंद्र जल्द ही फिल्म "इक्कीस" में नजर आएंगे। यह भारत-पाक युद्ध के हीरो अरुण खेत्रपाल की कहानी है, जिसमें अमिताभ बच्चन के नातिन अगस्त्य नंदा लीड रोल में हैं, जबकि धर्मेंद्र उनके पिता का किरदार निभा रहे हैं। फिल्म 25 दिसंबर को रिलीज होगी।
Author1