हरियाणा में 46 जजों के तबादले, जानें किसे कहां मिली तैनाती
हाईकोर्ट ने 46 न्यायिक अधिकारियों के तबादले किए। गुरुग्राम, पानीपत सहित कई जिलों में नई पोस्टिंग 1 मई से लागू होगी।
हाईकोर्ट ने 46 न्यायिक अधिकारियों के तबादले किए
गुरुग्राम, पानीपत, हिसार समेत कई जिलों में बड़ा फेरबदल
1 मई से लागू होंगे वरिष्ठ जजों के ट्रांसफर आदेश
चंडीगढ़ स्थित पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने न्यायिक व्यवस्था में बड़ा प्रशासनिक बदलाव करते हुए 46 जिला एवं सत्र न्यायाधीशों और अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीशों के तबादले और नई पोस्टिंग के आदेश जारी किए हैं। यह आदेश 23 अप्रैल 2026 को जारी हुआ, जिससे प्रदेश के कई जिलों में न्यायिक ढांचे में बदलाव देखने को मिलेगा।
आदेश के अनुसार, Vani Gopal Sharma को गुरुग्राम से Panipat में जिला एवं सत्र न्यायाधीश के रूप में भेजा गया है। वहीं Narender Sura को नारनौल से गुरुग्राम में नई जिम्मेदारी दी गई है। इन दोनों का ट्रांसफर 1 मई 2026 से प्रभावी होगा।
इसके अलावा बड़ी संख्या में Additional District & Sessions Judges (AD&SJ) के भी तबादले किए गए हैं। कई अधिकारियों को POCSO एक्ट, CBI कोर्ट, फास्ट ट्रैक कोर्ट और फैमिली कोर्ट में नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
इस बड़े फेरबदल के तहत जिन अधिकारियों के तबादले किए गए हैं, उनकी पूरी सूची इस प्रकार है—
पूरी सूची (46 अधिकारी):
- वाणी गोपाल शर्मा – गुरुग्राम ➝ पानीपत
- नरेंद्र सूरा – नारनौल ➝ गुरुग्राम
- राजेश कुमार – नूंह ➝ फरीदाबाद
- सुनीता ग्रोवर – रेवाड़ी ➝ गुरुग्राम
- महावीर सिंह – गुरुग्राम ➝ कुरुक्षेत्र
- राजीव गोयल – पंचकूला ➝ नूंह
- अजय कुमार वर्मा – नूंह ➝ जगाधरी
- यशविंदर पॉल सिंह – चंडीगढ़ ➝ कैथल
- सोनिका – कैथल ➝ गुरुग्राम
- देवेंद्र सिंह – नारनौल ➝ सिरसा
- सुदीप गोयल – गुरुग्राम ➝ नारनौल
- कंवर पाल – नारनौल ➝ फरीदाबाद
- जैस्मिन शर्मा – गुरुग्राम ➝ हिसार
- अमित कुमार गर्ग – कैथल ➝ अंबाला
- पुनीत सहगल – गुरुग्राम ➝ हिसार
- विजयंत सहगल – पंचकूला ➝ पंचकूला
- सुनील चौहान – गुरुग्राम ➝ गुरुग्राम
- हर्षाली चौधरी – नारनौल ➝ अंबाला
- अभिलाषा सप्रा कोहली – अंबाला ➝ झज्जर
- सुमित गर्ग – सिरसा ➝ अंबाला
- गगनदीप मित्तल – हिसार ➝ पलवल
- हेमराज मित्तल – फरीदाबाद ➝ पानीपत
- लोकेश गुप्ता – रेवाड़ी ➝ फरीदाबाद
- रोहित वॉट्स – जगाधरी ➝ चंडीगढ़
- निशांत – हिसार ➝ गुरुग्राम
- मनपाल रामावत – अंबाला ➝ रेवाड़ी
- विवेक गोयल – करनाल ➝ जगाधरी
- नेहा नोहरिया – जींद ➝ करनाल
- अर्चना यादव – पानीपत ➝ जींद
- ज्योति लांबा – फरीदाबाद ➝ सिरसा
- अशोक कुमार – अंबाला ➝ नूंह
- सुनील कुमार देवन – गुरुग्राम ➝ जगाधरी
- रजनीश कुमार – करनाल ➝ करनाल
- नितिन किनरा – सिरसा ➝ कुरुक्षेत्र
- अरविंद कुमार – कुरुक्षेत्र ➝ चंडीगढ़
- सतीश कुमार – कुरुक्षेत्र ➝ चरखी दादरी
- कविता कंबोज – चरखी दादरी ➝ कुरुक्षेत्र
- अरविंद कुमार बंसल – अंबाला ➝ अंबाला
- संदीप चौहान – गुरुग्राम ➝ नूंह
- अमित कुमार ग्रोवर – चंडीगढ़ ➝ चंडीगढ़
- वर्षा जैन – नारनौल ➝ गुरुग्राम
- अशोक कुमार-II – सोनीपत ➝ फरीदाबाद
- अंबरदीप सिंह – पानीपत ➝ पानीपत
- अमित शर्मा-II – अंबाला ➝ पंचकूला
- अनिल कौशिक – रोहतक ➝ गुरुग्राम
- सौरभ गुप्ता – गुरुग्राम ➝ जींद
Akhil Mahajan