कष्ट निवारण समिति की बैठक में 12 शिकायतों पर सुनवाई
कैथल में कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा की अध्यक्षता में कष्ट निवारण समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में 12 शिकायतों पर सुनवाई शुरू की गई।
कैथल में कष्ट निवारण समिति की बैठक शुरू
कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने 12 शिकायतों पर सुनवाई शुरू की
सभी विभागों के अधिकारियों को मौके पर समाधान के निर्देश
हरियाणा के कैथल जिले में बुधवार को कष्ट निवारण समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक आरकेएसडी कॉलेज के सभागार में आयोजित हुई, जिसकी अध्यक्षता कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा ने की। बैठक में आम लोगों की समस्याओं को सुनने और उनका समाधान करने की प्रक्रिया शुरू की गई।
इस दौरान समिति के सामने कुल 12 शिकायतें रखी गईं, जिनमें 6 नई और 6 पुरानी शिकायतें शामिल हैं। मंत्री श्याम सिंह राणा ने शिकायतकर्ताओं की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को मौके पर ही समाधान के निर्देश दिए।
बैठक में जिले के सभी विभागाध्यक्ष और वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। प्रशासन का उद्देश्य था कि लोगों की समस्याओं का जल्द और प्रभावी समाधान किया जा सके। शिकायतकर्ता भी बड़ी संख्या में बैठक में पहुंचे और अपनी समस्याएं मंत्री के सामने रखीं।
अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि वे अपने-अपने विभागों से जुड़े मामलों में पूरी तैयारी के साथ बैठक में शामिल हों, ताकि किसी भी शिकायत का समाधान लंबित न रहे।
इससे पहले कैथल में कष्ट निवारण समिति की बैठकों की अध्यक्षता अक्सर ऊर्जा मंत्री अनिल विज करते रहे हैं। उनकी बैठकों में अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई देखने को मिलती रही है। कई मामलों में अधिकारियों को सस्पेंड करने और एफआईआर दर्ज करने तक के निर्देश दिए गए थे।
अनिल विज की बैठकों के दौरान कई बार विवाद की स्थिति भी बनी। कुछ मौकों पर उनकी प्रशासनिक अधिकारियों के साथ तीखी बहस भी चर्चा में रही। ऐसे में इस बार अधिकारियों और कर्मचारियों को अपेक्षाकृत राहत की उम्मीद जताई जा रही है।
डीसी अपराजिता ने बताया कि बैठक को लेकर पहले ही सभी विभागों को निर्देश जारी कर दिए गए थे। अधिकारियों से कहा गया था कि वे समय पर बैठक में पहुंचें और अपने विभागों से संबंधित मामलों के निपटारे की पूरी तैयारी रखें।
pooja