पानीपत रेलवे स्‍टेशन में ट्रेन में तड़पती रही घायल महिला, नही मिली मदद  

हरियाणा के पानीपत रेलवे स्टेशन पर एक घायल महिला मदद के लिए तड़पती रही,लेकिन गैर जिम्‍मेदार व्‍यवस्‍थाओं के चलते मदद नहीं मिली। कुछ जागरूक यात्रियों ने वीडियो बनाकर व्‍यवस्‍था पर सवाल उठाए हैं।

पानीपत रेलवे स्‍टेशन में ट्रेन में तड़पती रही घायल महिला, नही मिली मदद  

➤ आरपीएफ-जीआरपी को भी सूचना देने का दावा 
➤  रेलवे में पुलिस की सर्तकता पर उठ रहे सवाल 
➤ यात्रिया में रोष- बोले शराब की बोतलें पकड़नें के लिए पहुंचता है पूरा स्‍टाफ 
➤ घायल की मदद के लिए नहीं उठ रहे हाथ 



हरियाणा के पानीपत रेलवे स्टेशन पर एक घायल महिला मदद के लिए तड़पती हुई जिंदगी और मौत से जूझती रही,लेकिन गैर जिम्‍मेदार व्‍यवस्‍थाओं के चलते मदद नहीं मिली। कुछ जागरूक यात्रियों ने वीडियो बनाकर व्‍यवस्‍था पर सवाल उठाए हैं। आरोप है कि आरपीएफ-जीआरपीएफ को सूचना दी। लेकिन  रेल में फर्श में असहाय महिला को मदद की दरकार रही। औपचारिकता  पूरी करने के लिए   एक पुलिस कर्मी भेज दिया गया, जो असहाय दिखा। इसपर सवाल उठाते हुए लोगों ने कहा कि शराब की दोचार बोतलें पकड़नी हो तो पूरी टीम आती है, अब जब किसी घायल को जरूरत है तो एक कर्मी भेज दिया। 


मौके पर मौजूद लोगों का कहना है कि ट्रेन के गार्ड ने तुरंत अधिकारियों को फोन कर सूचना दे दी थी। आरपीएफ, जीआरपी और एम्बुलेंस को भी जानकारी दी गई, लेकिन आरोप है कि करीब आधे घंटे तक कोई राहत टीम मौके पर नहीं पहुंची। इस दौरान घायल महिला प्लेटफॉर्म पर ही पड़ी रही और लोग मदद के लिए आवाज उठाते रहे।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि स्टेशन मास्टर और रेलवे स्टाफ को भी सूचना दी गई थी। स्टेशन कर्मियों का कहना है कि उन्होंने संबंधित विभागों को तुरंत अवगत करा दिया था और प्रक्रिया के तहत कार्रवाई की गई।

घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें लोग एम्बुलेंस के इंतजार और प्रशासनिक देरी को लेकर नाराजगी जताते दिखाई दे रहे हैं। फिलहाल महिला की हालत को लेकर आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

रेलवे पुलिस और प्रशासन की ओर से मामले की जांच की जा रही है। यह भी देखा जा रहा है कि आपातकालीन प्रतिक्रिया में देरी क्यों हुई और भविष्य में ऐसी स्थिति से निपटने के लिए क्या कदम उठाए जाएंगे।