मुंबई में रोहित शेट्टी के घर फायरिंग करने वाला शूटरों में एक हरियाणा का, सीधे लारेंस के था संपर्क में
मुंबई पुलिस की बड़ी कार्रवाई! फिल्म डायरेक्टर रोहित शेट्टी के घर फायरिंग करने वाला शूटरों की गिरफ्तारी हुई है। इन शूटरों में एक दीपक शर्मा हरियाणा के बहादुरगढ़ का है।
➤ रोहित शेट्टी के घर फायरिंग मामले में बहादुरगढ़ का शूटर दीपक शर्मा गिरफ्तार
➤ आरोपी सीधे तौर पर खतरनाक लॉरेंस बिश्नोई गैंग के संपर्क में था शामिल
➤ पुलिस जांच में विदेशी हथियारों और बड़ी साजिश का हुआ खुलासा
हरियाणा के झज्जर जिले की बहादुरगढ़ एसटीएफ यूनिट ने मुंबई पुलिस के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए फिल्म निर्माता रोहित शेट्टी के घर पर हुई फायरिंग के मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, यह पूरी वारदात सुनियोजित तरीके से अंजाम दी गई थी और इसका मकसद फिल्मी हस्तियों को डराकर उनसे रंगदारी वसूलना था।
जांच एजेंसियों के मुताबिक, आरोपी गैंग के निर्देश पर काम कर रहे थे। उन्हें खास तौर पर नामी फिल्मी हस्तियों के घरों की रेकी कर फायरिंग करने का टास्क दिया जाता था, ताकि डर का माहौल बनाया जा सके। पुलिस का कहना है कि इस गैंग का कनेक्शन कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस गैंग से जुड़ा हुआ है, जो पिछले कुछ समय से देश के अलग-अलग हिस्सों में हाई-प्रोफाइल टारगेट्स को धमकाने और रंगदारी मांगने के मामलों में सक्रिय रहा है।
इस मामले में इससे पहले मुंबई पुलिस ने 5 फरवरी को आरोपी आसाराम फसाले को गिरफ्तार किया था। जांच में सामने आया कि आसाराम पिछले चार वर्षों से गैरेज मैकेनिक के रूप में काम कर रहा था, लेकिन वह गुपचुप तरीके से गैंग के लिए हथियारों की सप्लाई का काम भी करता था। पुलिस सूत्रों के अनुसार, वह गैंग के मास्टरमाइंड शुभम लोंकर के निर्देश पर सक्रिय था और वारदातों में इस्तेमाल होने वाले हथियार उपलब्ध कराता था।
पुलिस अब गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि इस नेटवर्क में और कौन-कौन शामिल है तथा किन-किन फिल्मी हस्तियों को टारगेट किया गया था। सुरक्षा एजेंसियों ने मामले को गंभीरता से लेते हुए फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े कई लोगों की सुरक्षा भी बढ़ा दी है।
बता दें कि मुंबई में मशहूर फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी के जुहू स्थित आवास पर हुई फायरिंग की घटना ने पूरी बॉलीवुड इंडस्ट्री को हिलाकर रख दिया है। इस मामले में मुंबई क्राइम ब्रांच ने चार शूटरों समेत करीब दर्जन भर गिरफ्तारियां की हैं। शूटरों में एक नाम हरियाणा के बहादुरगढ़ के रहने वाले दीपक शर्मा का भी है ।द गिरफ्तार किया है। जांच में यह सनसनीखेज खुलासा हुआ है कि दीपक शर्मा सीधे तौर पर लॉरेंस बिश्नोई गैंग के सक्रिय सदस्यों के संपर्क में था और उसे इस वारदात को अंजाम देने के लिए विशेष तौर पर तैयार किया गया था।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, 31 जनवरी की रात को हुई इस फायरिंग का उद्देश्य केवल दहशत फैलाना था। दीपक शर्मा ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर रोहित शेट्टी के घर 'शेट्टी टावर' की रेकी की थी। जांच में सामने आया है कि इस शूटर को शुभम लोनकर के जरिए निर्देश मिल रहे थे, जो कि लॉरेंस बिश्नोई का बेहद करीबी माना जाता है। दीपक शर्मा का पिछला आपराधिक रिकॉर्ड भी खंगाला जा रहा है, जिसमें उसके हरियाणा और दिल्ली के कई गैंगस्टर के साथ संबंधों की बात सामने आ रही है।
मुंबई पुलिस ने इस मामले में अब तक कुल 11 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है और आरोपियों पर कड़ा कानून MCOCA (मकोका) भी लगा दिया है। पुलिस का कहना है कि दीपक शर्मा जैसे शूटर्स को सोशल मीडिया और एन्क्रिप्टेड ऐप्स के जरिए लालच देकर गैंग में शामिल किया जाता है। फिलहाल, सुरक्षा एजेंसियों ने रोहित शेट्टी की सुरक्षा और कड़ी कर दी है और दीपक से पूछताछ के जरिए बिश्नोई गैंग के अगले निशाने और नेटवर्क के बारे में जानकारी जुटाने की कोशिश की जा रही है।
Akhil Mahajan