हद हो गई! थाने में घुसकर टेबल पर चढ़े किन्‍नरों ने उतारे कपड़े, अश्‍लील डांस किया और पुलिस कर्मी को पीटा,वर्दी फाड़ी, स्टार भी उखाड़े

पानीपत के सेक्टर-29 थाने में दो किन्नरों ने कथित रूप से पुलिसकर्मी से मारपीट कर वर्दी फाड़ दी और हंगामा किया। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

हद हो गई! थाने में घुसकर टेबल पर चढ़े किन्‍नरों ने उतारे कपड़े, अश्‍लील डांस किया और पुलिस कर्मी को पीटा,वर्दी फाड़ी, स्टार भी उखाड़े

सेक्टर-29 थाने में पुलिसकर्मी से मारपीट
वर्दी फाड़ी, कंधे के स्टार उखाड़े
अशोभनीय हरकत के आरोप में दोनों गिरफ्तार


पानीपत। सेक्टर-29 थाना परिसर में  दो किन्नरों ने थाने के अंदर ही जमकर उत्पात मचाया और एक पुलिसकर्मी के साथ कथित तौर पर मारपीट कर दी। आरोप है कि उन्होंने पुलिसकर्मी को टेबल पर गिरा दिया, उसकी वर्दी फाड़ दी और कंधे पर लगे स्टार उखाड़ लिए। बीच-बचाव करने पहुंचे अन्य पुलिसकर्मियों के साथ भी धक्का-मुक्की की गई।

घटना 19 फरवरी की रात करीब साढ़े 11 बजे की बताई जा रही है। पुलिस को लूट की सूचना मिली थी। ERV इंचार्ज EHC विजय अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। वहां सोंधापुर निवासी आशु और भैंसवाल निवासी दीपा नामक दो किन्नर एक युवक रवि से पैसे छीनते मिले। पुलिस दोनों को हिरासत में लेकर सेक्टर-29 थाने ले आई।

पुलिस के अनुसार, थाने पहुंचते ही दोनों ने हंगामा शुरू कर दिया। आरोप है कि उन्होंने परिसर में रखे गमले और प्लास्टिक की कुर्सियां उठाकर जमीन पर पटक दीं। माहौल तनावपूर्ण हो गया। जब पुलिसकर्मियों ने समझाने और काबू करने की कोशिश की तो स्थिति और बिगड़ गई।

EHC विजय का कहना है कि दोनों आरोपियों ने टेबल पर चढ़कर अशोभनीय हरकतें शुरू कर दीं। रोकने का प्रयास करने पर उन्होंने उनके साथ मारपीट की, वर्दी फाड़ दी और कंधे के स्टार उखाड़ दिए। इस दौरान अन्य कर्मचारियों के साथ भी धक्का-मुक्की की गई।

एक पुलिसकर्मी ने आरोप लगाया कि दोनों के मुंह से शराब की बदबू आ रही थी। मेडिकल जांच में शराब सेवन की पुष्टि होने की बात कही जा रही है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ सरकारी कर्मचारी पर हमला करने, सरकारी कार्य में बाधा डालने और सार्वजनिक स्थान पर अशोभनीय हरकत करने की धाराओं में मामला दर्ज किया है। कोर्ट में पेश करने के बाद दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

घटना के बाद थाना परिसर में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं। फिलहाल पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की रिपोर्ट वरिष्ठ अधिकारियों को भेज दी गई है और आवश्यक विभागीय प्रक्रिया अपनाई जा रही है।