ट्रंप मोदी ने लपक ली बाजी: मैं हमेशा दोस्त रहूंगा' वाले ट्रंप के बयान पर पीएम मोदी का जवाब
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की "हमेशा दोस्त रहूंगा" टिप्पणी पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि वे उनकी भावनाओं की तहेदिल से सराहना करते हैं और भारत-अमेरिका साझेदारी को दूरदर्शी और वैश्विक महत्व का बताया।
➤ पीएम मोदी ने ट्रंप की भावनाओं की सराहना की
➤ भारत-अमेरिका साझेदारी को दूरदर्शी और वैश्विक बताया
➤ रणनीतिक सहयोग को मजबूत करने पर दिया जोर
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के हालिया बयान पर सकारात्मक प्रतिक्रिया दी है। ट्रंप ने मोदी को "ग्रेट प्रधानमंत्री" कहते हुए यह भी कहा था कि वे हमेशा उनके दोस्त रहेंगे। इस पर पीएम मोदी ने शनिवार को प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि वे राष्ट्रपति ट्रंप की भावनाओं और भारत-अमेरिका संबंधों के सकारात्मक मूल्यांकन की तहे दिल से सराहना करते हैं।
मोदी ने इस मित्रतापूर्ण भावना को पूरी तरह स्वीकारते हुए भारत और अमेरिका के बीच संबंधों को एक बेहद सकारात्मक, दूरदर्शी, व्यापक और वैश्विक रणनीतिक साझेदारी बताया। उन्होंने कहा कि यह साझेदारी केवल दोनों देशों के लिए ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया के लिए महत्वपूर्ण है।
यह बयान ऐसे समय आया है जब भारत और अमेरिका के बीच व्यापार और ऊर्जा संबंधी मुद्दों पर चुनौतियां बनी हुई हैं, लेकिन दोनों देशों के शीर्ष नेतृत्व ने व्यक्तिगत रिश्तों और रणनीतिक सहयोग को और गहरा करने का संदेश दिया है।
भारत और अमेरिका पिछले कुछ वर्षों में रक्षा, प्रौद्योगिकी, ऊर्जा और इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में रणनीतिक सहयोग को बढ़ाने की दिशा में काम कर रहे हैं। पीएम मोदी और राष्ट्रपति ट्रंप के बीच यह संवाद दोनों देशों के रिश्तों को और मजबूती देने का संकेत माना जा रहा है।