पूर्व DGP ने अपने ही बेटे की हत्या! पत्नी और बेटी भी आरोप में शामिल, केस दर्ज
हरियाणा के पंचकूला में पंजाब के पूर्व DGP मोहम्मद मुस्तफा, उनकी पत्नी पूर्व मंत्री रजिया सुल्ताना, बेटी और पुत्रवधू के खिलाफ बेटे अकील अख्तर की हत्या और आपराधिक षड्यंत्र का मामला दर्ज हुआ है। FIR में परिवार पर अवैध संबंध और साजिश के गंभीर आरोप लगाए गए हैं।
➤ पूर्व DGP मोहम्मद मुस्तफा, पत्नी और परिवार पर हत्या और साजिश का केस दर्ज
➤ अकील अख्तर का वीडियो वायरल, पिता-पत्नी पर अवैध संबंध और मानसिक प्रताड़ना के आरोप
➤ पंचकूला पुलिस ने दर्ज की FIR, मौत के पीछे गंभीर पारिवारिक विवाद उजागर
हरियाणा के पंचकूला में पंजाब के पूर्व DGP मोहम्मद मुस्तफा और उनकी पत्नी पूर्व मंत्री रजिया सुल्ताना, बेटी और पुत्रवधू के खिलाफ अकील अख्तर की हत्या और आपराधिक षड्यंत्र का मामला दर्ज हुआ है। यह मामला MDC थाना पुलिस ने एक पड़ोसी शमशुद्दीन की शिकायत के आधार पर दर्ज किया है, जिसमें पूरे परिवार पर षड्यंत्र रचने और अवैध संबंधों के गंभीर आरोप लगाए गए हैं।
शिकायतकर्ता ने बताया कि अकील की पत्नी और पिता के बीच अवैध संबंध थे और रजिया सुल्ताना इस संबंध से अवगत थीं। आरोप है कि अकील की मौत साजिश के तहत हुई, न कि दवा की ओवरडोज से, जैसा परिवार ने पहले बताया था। पुलिस ने इस शिकायत को गंभीरता से लेते हुए FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
16 अक्टूबर की रात, पंचकूला में अकील अख्तर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। परिवार ने दावा किया था कि उन्होंने ओवरडोज में दवा ली थी, लेकिन कुछ दिनों बाद 27 अगस्त का एक वीडियो सामने आया जिसमें अकील ने अपने पिता, पत्नी और बहन पर साजिश रचने, मानसिक प्रताड़ना और झूठे केस में फंसाने जैसे गंभीर आरोप लगाए थे।
अकील ने कहा था कि उसने अपनी पत्नी और पिता का अफेयर 2018 में पकड़ा था, जिसके बाद उसे लगातार मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया और रिहेब सेंटर में जबरदस्ती रखा गया। उसने यह भी बताया कि उसकी गैस एजेंसी के पैसे परिवार छीन लेता था, और उसके खिलाफ रेप केस लगाने की धमकी दी जाती थी।
अकील की मौत के बाद शव को हरियाणा के पंचकूला सेक्टर-6 अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए लाया गया और बाद में सहारनपुर (उत्तर प्रदेश) में दफनाया गया। पूर्व DGP मुस्तफा मूल रूप से सहारनपुर के हरडा गांव के रहने वाले हैं।
मोहम्मद मुस्तफा 1985 बैच के IPS अधिकारी रहे हैं और पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के बेहद करीबी थे। बाद में दोनों के बीच मतभेद बढ़े और मुस्तफा ने DGP पद पर तैनाती को लेकर कैप्टन सरकार पर साजिश रचने का आरोप लगाया था। उनकी पत्नी रजिया सुल्ताना कांग्रेस सरकार में कैबिनेट मंत्री रहीं। वहीं उनकी पुत्रवधू को पंजाब वक्फ बोर्ड का चेयरपर्सन बनाया गया था।
यह पूरा मामला अब राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में हलचल पैदा कर रहा है। FIR दर्ज होने के बाद पुलिस इस केस की सभी पहलुओं से जांच कर रही है।
Author1