हार्दिक राठी के परिवार से मिले CM भगवंत मान, बोले—राजनीति नहीं, इंसानियत के नाते आया हूँ
पंजाब CM भगवंत मान रोहतक में हार्दिक राठी के परिवार से मिले। कहा—राजनीति नहीं, मानवता के नाते आया हूँ। खेल सुविधाओं की बदहाली पर सवाल और सरकारी नौकरी की मांग।
-
पंजाब CM भगवंत मान रोहतक पहुंचे, हार्दिक राठी के परिवार से की मुलाकात
-
कहा—राजनीति करने नहीं आया, मानवता के नाते परिवार के साथ खड़ा हूँ
-
खेल सुविधाओं की बदहाल व्यवस्था पर सवाल, परिवार को सरकारी नौकरी की मांग
रोहतक। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान बुधवार को रोहतक के लाखन माजरा पहुंचे, जहां उन्होंने मृतक बास्केटबॉल खिलाड़ी हार्दिक राठी के परिजनों से मुलाकात की। मान ने शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाते हुए कहा कि हार्दिक की असमय मौत बेहद पीड़ादायक घटना है और इस समय वह केवल एक इंसान के रूप में परिवार के साथ खड़े हैं। उन्होंने स्पष्ट कहा कि वह यहां राजनीति करने नहीं आए, बल्कि दुख की इस घड़ी में परिवार का हौसला बढ़ाने आए हैं।
मुख्यमंत्री मान ने कहा कि खेल नीति और खेल बजट का सही उपयोग आवश्यक है। जब तक स्टेडियमों और खेल सुविधाओं की मरम्मत और सुरक्षा को प्राथमिकता नहीं दी जाएगी, तब तक ऐसी घटनाओं को रोक पाना मुश्किल है। उन्होंने कहा कि देश के खेल मंत्री को पूरे देश की खेल सुविधाओं की वास्तविक स्थिति का आकलन करना चाहिए, क्योंकि खिलाड़ियों की सुरक्षा और प्रोत्साहन सरकारी जिम्मेदारी है।
परिवार की स्थिति को देखते हुए भगवंत मान ने हरियाणा सरकार से मृतक खिलाड़ी के परिवार को एक सरकारी नौकरी देने की मांग की। उन्होंने कहा कि हार्दिक की कमी को कोई पूरा नहीं कर सकता, लेकिन परिवार को आर्थिक संबल देना सरकार का कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि हर राज्य को अपनी खेल व्यवस्थाओं को मजबूत करना होगा, ताकि कोई भी खिलाड़ी ऐसी त्रासदी का शिकार न बने।
मान की इस भावनात्मक मुलाकात के दौरान गांव में भी भावुक माहौल देखने को मिला और ग्रामीणों ने खेल सुविधाओं के सुधार की मांग दोहराई।
Author1