2026 का पहला सूर्य ग्रहण 17 फरवरी को: भारत में नहीं दिखेगा, फिर भी 3 राशियों की चमकेगी किस्मत

17 फरवरी 2026 को साल का पहला सूर्य ग्रहण लगेगा। भारत में नहीं दिखने वाले इस ग्रहण से मेष, सिंह और धनु राशि को करियर और आर्थिक लाभ मिलने के संकेत हैं।

2026 का पहला सूर्य ग्रहण 17 फरवरी को: भारत में नहीं दिखेगा, फिर भी 3 राशियों की चमकेगी किस्मत


मेष सिंह धनु को मिलेगा विशेष लाभ
करियर और आर्थिक स्थिति में बड़ा बदलाव


करीब छह दशकों बाद एक बार फिर ऐसा दुर्लभ खगोलीय और ज्योतिषीय संयोग बनने जा रहा है, जिसे लेकर ज्योतिष जगत में खास चर्चा हो रही है। फरवरी 2026 में साल का पहला और बेहद महत्वपूर्ण सूर्य ग्रहण लगने वाला है। यह सूर्य ग्रहण फाल्गुन मास की अमावस्या तिथि पर 17 फरवरी 2026 को पड़ेगा। ज्योतिषीय दृष्टि से इस ग्रहण को असाधारण इसलिए माना जा रहा है, क्योंकि ग्रहण के समय सूर्य कुंभ राशि में राहु के साथ युति में रहेंगे। शनि की राशि कुंभ में सूर्य और राहु का यह मेल सभी 12 राशियों के जीवन पर किसी न किसी रूप में असर डालेगा।

फरवरी 2026 में लगने वाला साल का पहला सूर्य ग्रहण केवल खगोलीय घटना नहीं, बल्कि ज्योतिषीय दृष्टि से अत्यंत असाधारण माना जा रहा है। यह ग्रहण 17 फरवरी 2026, फाल्गुन मास की अमावस्या तिथि पर पड़ेगा।

ज्योतिष गणनाओं के अनुसार, ग्रहण के समय सूर्य कुंभ राशि में रहेंगे और उनकी राहु के साथ युति बनेगी। कुंभ, शनि की राशि है, ऐसे में शनि, सूर्य और राहु का संयुक्त प्रभाव सक्रिय रहेगा। इस तरह का दुर्लभ संयोग करीब छह दशकों बाद बन रहा है।

ज्योतिष में सूर्य को आत्मा, सत्ता, नेतृत्व और प्रतिष्ठा का कारक माना जाता है, जबकि राहु अचानक घटनाओं, भ्रम, राजनीति, तकनीक और अप्रत्याशित बदलावों का प्रतीक है। वहीं शनि कर्म, न्याय और परिणाम से जुड़ा ग्रह है। तीनों प्रभावों के एक साथ सक्रिय होने से इसका असर व्यक्तिगत जीवन से लेकर सामाजिक, राजनीतिक और वैश्विक स्तर तक देखने को मिल सकता है।

ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, यह ग्रहण सभी 12 राशियों के जातकों पर किसी न किसी रूप में प्रभाव डालेगा। विशेष रूप से करियर, निर्णय क्षमता, मानसिक स्थिति, तकनीकी क्षेत्र, राजनीति और प्रशासन से जुड़े मामलों में अप्रत्याशित बदलाव देखने को मिल सकते हैं।

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, ग्रहण काल को साधना, मंत्र जाप और आत्मचिंतन के लिए उपयुक्त समय माना जाता है, जबकि शुभ कार्यों से परहेज किया जाता है।

वहीं कुछ का कहना है कि साल 2026 का पहला सूर्य ग्रहण 17 फरवरी को फाल्गुन अमावस्या तिथि पर लगने जा रहा है। यह ग्रहण महाशिवरात्रि के ठीक दो दिन बाद पड़ेगा। हिंदू पंचांग के अनुसार इस दिन सूर्य देव कुंभ राशि में विराजमान रहेंगे। खगोलशास्त्रीय दृष्टि से यह एक महत्वपूर्ण घटना है, हालांकि यह ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा, इसलिए इसका सूतक काल मान्य नहीं होगा

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार भले ही ग्रहण प्रत्यक्ष रूप से दिखाई न दे, लेकिन इसका प्रभाव सभी 12 राशियों पर पड़ता है। इस बार तीन राशियों के लिए यह सूर्य ग्रहण विशेष रूप से शुभ संकेत दे रहा है।

मेष राशि

मेष राशि के जातकों के लिए यह ग्रहण करियर और आर्थिक मामलों में सकारात्मक परिणाम लेकर आ सकता है। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन या नई जिम्मेदारी मिलने के योग बन रहे हैं। लंबे समय से रुके कार्य पूरे हो सकते हैं। आय के नए स्रोत बनने की संभावना है, जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। पुराने कर्ज से राहत मिलने के संकेत हैं। जो लोग नया व्यवसाय शुरू करने की योजना बना रहे हैं, उनके लिए समय अनुकूल रहेगा। पारिवारिक जीवन में सहयोग और समर्थन मिलेगा।

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों पर इस सूर्य ग्रहण का प्रभाव अत्यंत शुभ रहने की संभावना है। कार्यस्थल पर आपके काम की सराहना होगी। वरिष्ठ अधिकारी आपके प्रदर्शन से संतुष्ट रहेंगे और कोई बड़ा प्रोजेक्ट मिल सकता है। व्यापार से जुड़े लोगों, विशेषकर विदेशी कारोबार करने वालों को लाभ हो सकता है। लंबे समय से अटका हुआ धन वापस मिलने के योग बन रहे हैं। आर्थिक परेशानियों में कमी आएगी और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।

धनु राशि

धनु राशि वालों के लिए यह ग्रहण उन्नति के द्वार खोल सकता है। नौकरी में पदोन्नति या मनचाहा ट्रांसफर मिल सकता है। नई नौकरी के आकर्षक प्रस्ताव मिल सकते हैं। सहकर्मी और अधिकारी आपके कार्य से प्रसन्न रहेंगे। व्यापार में विस्तार और लाभ के संकेत हैं। भाग्य का साथ मिलने से रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं।

ज्योतिषाचार्यों के अनुसार व्यक्तिगत कुंडली और दशा के अनुसार परिणाम अलग हो सकते हैं, इसलिए विस्तृत विश्लेषण के लिए व्यक्तिगत परामर्श आवश्यक है।