वॉट्सऐप चैट में छात्रा से अश्लील बातें और पूछा— Are You Virgin, हरियाणा के तीन प्रोफेसर सस्‍पेंड

जींद CRSU यूनिवर्सिटी के 3 प्रोफेसरों को छात्राओं का यौन शोषण और वॉट्सऐप पर अश्लील बातचीत के आरोप में सस्पेंड किया गया। कुलपति ने जांच के आदेश दिए।

वॉट्सऐप चैट में छात्रा से अश्लील बातें और पूछा— Are You Virgin, हरियाणा के तीन प्रोफेसर सस्‍पेंड
  • जींद CRSU की 3 प्रोफेसरों को यौन शोषण मामले में सस्पेंड किया गया
  • वॉट्सऐप चैट में छात्रा से अश्लील बातें और पूछा— Are You Virgin
  • कुलपति ने जांच कमेटी बनाई, दोषी पाए गए तो पूरे देश में नौकरी नहीं


हरियाणा के जींद स्थित चौधरी रणबीर सिंह यूनिवर्सिटी (CRSU) में एक बड़ा मामला सामने आया है, जिसमें अंग्रेजी विभाग के 3 प्रोफेसरों पर छात्राओं के यौन शोषण, अश्लील बातचीत और मानसिक उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगे हैं। एक छात्रा द्वारा वॉट्सऐप चैट के माध्यम से आरोपों का खुलासा किए जाने के बाद यूनिवर्सिटी प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई करते हुए तीनों प्रोफेसरों को निलंबित (सस्पेंड) कर दिया है।

आरोप है कि प्रोफेसरों ने छात्राओं पर दबाव बनाकर वॉट्सऐप पर अश्लील बातचीत की, उनकी शारीरिक बनावट और कपड़ों को लेकर टिप्पणियां कीं और यहां तक कि एक छात्रा से पूछा— "Are You Virgin?"। छात्राओं का कहना है कि मना करने पर उन्हें धमकाया गया और कार्रवाई की चेतावनी दी गई

इस घटना के विरोध में मंगलवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के कार्यकर्ताओं ने यूनिवर्सिटी परिसर में आरोपी प्रोफेसरों का पुतला फूंका और कड़ी कार्रवाई की मांग की।


3 प्रोफेसर सस्पेंड, जांच कमेटी गठित
ABVP नेता रोहन सैनी के अनुसार, 27 नवंबर को अंग्रेजी विभाग की 50 से अधिक छात्राएं कुलपति रामपाल सैनी से मिलीं और उनके सामने पूरी बात रखी। शिकायत के आधार पर कुलपति ने तीनों आरोपी प्रोफेसरों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।

यूनिवर्सिटी के कुलपति रामपाल सैनी ने घटना को शिक्षक समाज के लिए शर्मनाक बताया। उन्होंने कहा कि जांच में आरोप सही पाए गए तो वे सुनिश्चित करेंगे कि ऐसे व्यक्ति को पूरे देश में कहीं भी प्रोफेसर की नौकरी न मिले


प्रोफेसरों पर लगाए गए आरोप
शिकायत के अनुसार—
• लेक्चर के दौरान और क्लास के बाहर अश्लील और अपमानजनक टिप्पणियां
• छात्राओं के निजी जीवन से जुड़े अनुचित प्रश्न बार-बार पूछना।
• एक आरोपी द्वारा रात 11 बजे वीडियो कॉल, अशोभनीय बातचीत का प्रयास।
• एक अन्य आरोपी द्वारा SC, BC और OBC समुदाय पर अपमानजनक टिप्पणियां

छात्राओं ने मुख्यमंत्री और राज्यपाल को भी लिखित शिकायत भेजी है।