दिशा पाटनी के घर फायरिंग करने वाले पांचवें आरोपी का एनकाउंटर, बोला- दोबारा कभी UP नहीं आऊंगा
दिशा पाटनी के घर फायरिंग मामले में बरेली पुलिस ने पांचवें आरोपी रंजीत उर्फ रज्जन को शाही थाना क्षेत्र में मुठभेड़ में मार गिराया। पूरा नेटवर्क गोल्डी बराड़ गैंग से जुड़ा था।
➤ बरेली पुलिस ने पांचवे आरोपी को एनकाउंटर में दबोचा
➤ दिशा पाटनी के घर फायरिंग की साजिश में शामिल था अपराधी
➤ गोल्डी बराड़ गैंग के नेटवर्क पर लगातार कस रही है शिकंजा
बरेली पुलिस ने बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी के घर पर हुई फायरिंग की साजिश में शामिल पांचवें अपराधी को मुठभेड़ में मार गिराया। शुक्रवार देर रात शाही थाना क्षेत्र में हुई इस मुठभेड़ में अपराधी की पहचान रंजीत उर्फ रज्जन के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक रंजीत फायरिंग से पहले घर की रेकी करता था और हमले की योजना बनाने में शामिल था।
गौरतलब है कि 11 और 12 सितंबर को बरेली स्थित दिशा पाटनी के घर पर गोल्डी बराड़ गैंग के शूटरों ने लगातार दो दिन फायरिंग की थी। इस घटना ने पूरे शहर को दहला दिया था। शुरुआती जांच में सामने आया कि हमले में कुल पांच अपराधी शामिल थे। इनमें से अरुण और रविंद्र को यूपी STF ने गाजियाबाद एनकाउंटर में ढेर कर दिया था, जबकि नकुल सिंह और विजय तोमर को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर बरेली पुलिस को सौंप दिया था।
अब पांचवां आरोपी रंजीत भी पुलिस मुठभेड़ में मारा गया। बताया जा रहा है कि मुठभेड़ के दौरान उसने पुलिस से कहा कि "अब कभी यूपी नहीं आऊंगा"। इस एनकाउंटर के बाद पूरे गिरोह की साजिश की कड़ियां लगभग साफ हो गई हैं। पुलिस का कहना है कि यह पूरा नेटवर्क कुख्यात रोहित गोदारा और गोल्डी बराड़ गैंग से जुड़ा हुआ है।
फायरिंग की रात दिशा पाटनी के पिता जगदीश पाटनी भी बाल-बाल बचे थे। उन्होंने एफआईआर में कहा था कि आरोपी ने उन पर भी फायरिंग की थी। फिलहाल पाटनी परिवार के घर पर पुलिस सुरक्षा बढ़ा दी गई है। गैंगस्टर रोहित गोदारा ने पुलिस को चुनौती दी थी कि वह बदला लेगा, जिसके बाद पूरे जिले में सतर्कता बढ़ा दी गई है।
Akhil Mahajan