फीस नहीं भर पाए, पढ़ाई छूटी और रिंकू टूट गई — आठवीं की छात्रा ने उठाया खौफनाक कदम, जानकर दंग रह जाएंगे आप
रेवाड़ी में 14 वर्षीय छात्रा ने स्कूल फीस न भर पाने के कारण पढ़ाई छूटने से आहत होकर आत्महत्या कर ली। आर्थिक तंगी से जूझ रहे परिवार का दर्दनाक हादसा।
स्कूल फीस न भरने पर पढ़ाई छूटी, 14 वर्षीय छात्रा ने पंखे से लटककर जान दी
बचपन से पढ़ाई में होशियार रिंकू अंदर ही अंदर टूटती गई
माता-पिता मजदूरी पर परिवार पालते, आर्थिक तंगी में खो गई बच्ची की जिंदगी
हरियाणा के रेवाड़ी जिले में एक 14 वर्षीय आठवीं की छात्रा रिंकू ने सोमवार देर शाम पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली। परिवार आर्थिक तंगी से जूझ रहा था और कुछ महीनों से उसकी स्कूल फीस जमा नहीं हो पा रही थी। फीस न भर पाने के कारण उसकी पढ़ाई छुड़वा दी गई थी, जिससे बच्ची लगातार मानसिक तनाव में रहने लगी।
धारूहेड़ा सेक्टर-6 हाउसिंग बोर्ड में रह रही रिंकू बिहार के मोतिहारी की मूल निवासी थी। वह बचपन से पढ़ाई में होशियार थी और स्कूल वापस जाने की उम्मीद हर दिन लगाए बैठी रहती थी। पढ़ाई रुकने के बाद रिंकू कम बोलने लगी और अक्सर चुपचाप बैठी रहती थी। पुलिस के अनुसार बच्ची इस वजह से बेहद आहत थी।
सोमवार शाम करीब 6:30 बजे उसके माता-पिता काम से लौटे तो घर में सन्नाटा था। अंदर जाकर देखा तो रिंकू कमरे में मौजूद पंखे से लटकी हुई थी। परिजन उसे तुरंत नजदीकी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
रिंकू के पिता इलेक्ट्रीशियन हैं और मां सब्जी की रेहड़ी लगाती हैं। छह बच्चों के परिवार में आर्थिक बोझ लगातार बढ़ रहा था और हाल के महीनों में आय बेहद कम हो गई थी। उसी दौरान स्कूल फीस न भर पाने पर रिंकू की पढ़ाई रुक गई।
धारूहेड़ा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम कराया। जांच अधिकारी एएसआई महिपाल ने बताया कि अभी तक किसी बाहरी दबाव या उकसावे का कोई संकेत नहीं मिला है। प्रथमदृष्ट्या कारण पढ़ाई छूटना और उसके कारण बच्ची की मानसिक पीड़ा ही सामने आई है।
यह घटना समाज के लिए गहरी पीड़ा छोड़ गई है कि एक बच्ची सिर्फ इसलिए दुनिया छोड़ गई क्योंकि उसका सपना पढ़ने का था, और गरीबी ने उसका रास्ता रोक दिया।
Author1