IPS वाई०पूरन सिंह को न्याय कब मिलेगा? — सरकार की चुप्पी पर सोनीपत में आम आदमी पार्टी का गांधीवादी प्रदर्शन

सोनीपत में आम आदमी पार्टी ने IPS वाई पूरन सिंह के परिवार की मांगों को लेकर गांधीवादी प्रदर्शन किया, देवेंद्र गौतम ने सरकार पर कड़ा आरोप लगाया और न्याय सुनिश्चित करने की मांग की

IPS वाई०पूरन सिंह को न्याय कब मिलेगा? — सरकार की चुप्पी पर सोनीपत में आम आदमी पार्टी का गांधीवादी प्रदर्शन

➤ आम आदमी पार्टी ने गांधी चौक, सोनीपत में गांधीवादी प्रदर्शन किया
➤ देवेंद्र गौतम के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने शाम 5:00 से 6:00 तक मौन व्रत रखा
➤ परिवार की मांग — रोहतक SP नरेन्द्र बिजरानिया और DGP शत्रुजीत कपूर की गिरफ्तारी तक पोस्टमॉर्टम और अंतिम संस्कार रोका



आम आदमी पार्टी के पदाधिकारियों का कहना है कि हरियाणा के बहादुर और ईमानदार IPS अधिकारी वाई०पूरन सिंह की आत्महत्या को 5 दिन बीत चुके हैं, लेकिन आज तक सरकार और विभाग ने परिवार की कोई भी प्रमुख मांग पूरी नहीं की है। परिवार ने स्पष्ट कहा है कि — जब तक मुख्य आरोपियों में शामिल रोहतक एसपी नरेन्द्र बिजरानिया और डीजीपी शत्रुजीत कपूर की गिरफ्तारी नहीं होती, तब तक पोस्टमार्टम और अंतिम संस्कार नहीं किया जाएगा।

इन गंभीर आरोपों और परिवार की पीड़ा को अनदेखा करते हुए सरकार अब तक मौन है। जिसको देखते हुवे आज गांधी चौक, सोनीपत पर
आम आदमी पार्टी लोकसभा अध्यक्ष देवेंद्र गौतम के नेतृत्व में "सरकार को सद्बुद्धि और परिवार को न्याय मिले” संकेत के नाम से प्रतीकात्मक गांधीवादी प्रदर्शन किया गया। इस दौरान उनके साथ योगेश पाल, शेर मुहम्मद, विकास दहिया, आमीन, दीपक चुघ, रजनीश रंगा, सत्तार, अनिकेत, रणबीर सिंह आदि मौजूद रहे।

देवेन्द्र गौतम के साथ-साथ कार्यकर्ताओं ने महात्मा गांधी के तीन बंदरों — “बुरा मत देखो, बुरा मत सुनो, बुरा मत कहो” का प्रतीकात्मक रूप धारण किया।

देवेन्द्र गौतम का कहना है कि इस प्रदर्शन के ज़रिए यह संदेश दिया गया कि गाँधी के तीन बंदर आज भी जिंदा है लेकिन हरियाणा सरकार आज आंख, कान और मुंह सब बंद कर चुकी है। न्याय की पुकार सुनने के बजाय सत्ता अपने चहेतों को बचाने में लगी है।

देवेंद्र गौतम ने कहा की न्याय में देरी हमेशा अन्याय को जन्म देती है। उन्होंने कहा कि एक ईमानदार IPS अधिकारी ने आत्महत्या जैसा कदम उठाया, क्योंकि उसे अपने ही विभाग के अधिकारियों और सरकार से लगातार प्रताड़ना मिली। आज जब उनका परिवार न्याय की गुहार लगा रहा है, तब सरकार कान में रुई डालकर बैठी है। यह न केवल मानवता के खिलाफ है बल्कि पूरे सिस्टम की नाकामी का प्रतीक है।”

देवेन्द्र गौतम ने कहा कि हरियाणा सरकार आज एक कठपुतली की तरह केंद्र के इशारों पर काम कर रही है। मुख्यमंत्री हरियाणा के नायक नहीं, डमी पात्र बन चुके हैं।
अगर एक सीनियर IPS अधिकारी को न्याय नहीं मिल पा रहा, तो आम नागरिक की क्या स्थिति होगी?

देवेन्द्र गौतम ने सरकार से मांग की है की
1. आत्महत्या के लिए जिम्मेदार सभी 13 अधिकारियों को तत्काल निलंबित किया जाए।
2. रोहतक एसपी बिजरानिया और डीजीपी शत्रुजीत कपूर को गिरफ्तार किया जाए।
3. निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने के लिए सुप्रीम कोर्ट के सिटिंग जज के नेतृत्व में जांच करवाई जाए।
4. परिवार की सुरक्षा के नाम पर उनको बंधक ना बनाया जाए।

देवेन्द्र गौतम ने कहा कि सरकार की देरी ने प्रदेश को जात-पात में बांट दिया है। एक ओर जाटो की खाप पंचायते रोहतक एसपी के समर्थन में उतर रही है, वहीं sc/st संगठन आत्महत्या करने वाले IPS अधिकारी के परिवार के समर्थन में खड़ा है। देवेन्द्र गौतम ने गंभीर आरोप लगाते हुवे कहा कि सरकार इस गंभीर प्रकरण को जातीय और सांप्रदायिक रंग देकर दबाने की कोशिश कर रही है। यह न केवल शर्मनाक है, बल्कि न्याय की हत्या भी है।

देवेंद्र गौतम ने स्पष्ट कहा कि यदि सरकार और विभागीय तंत्र ने अब भी परिवार की जायज़ माँगों का त्वरित और पारदर्शी समाधान नहीं किया तो आम आदमी पार्टी मजबूती से सड़क पर आवाज़ बुलंद करेगी।
यह आवाज़ शांतिपूर्ण ही रहेगी — पर लगातार, संगठित और जनलोकप्रिय होगी — ताकि सरकार को जनता के दबाव के आगे झुकना पड़े। हम न तो अव्यवस्था फैलने देंगे और न ही अन्याय सहेंगे — पर प्रशासन जब न्याय देने में विफल होगा, तो लोकतांत्रिक तरीकों से दबाव बढ़ाना हमारी जिम्मेदारी बनेगी।