वाह रे डोनाल्ड ट्रंप तेरी: पलटी जापान पर मेहरबानी, 25 से घटाकर 15 फीसदी किया टैरिफ
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जापान के साथ ऐतिहासिक ट्रेड डील लागू की। जापानी ऑटो पर टैरिफ घटाकर 15% किया गया। जापान अमेरिका में $550 अरब निवेश करेगा और कृषि-रक्षा-ऊर्जा सेक्टर खोलेगा।
-
ट्रंप ने अमेरिका-जापान ट्रेड डील पर हस्ताक्षर कर जापानी ऑटो और पार्ट्स पर टैरिफ 27.5% से घटाकर 15% कर दिया।
-
जापान ने अमेरिका में $550 अरब निवेश और कृषि, रक्षा, ऊर्जा सेक्टर खोलने का वादा किया।
-
फैसले से अमेरिकी निर्यात को बढ़ावा, जबकि दक्षिण कोरिया की ऑटो इंडस्ट्री को झटका लग सकता है।
वॉशिंगटन। अमेरिका और जापान के बीच ऐतिहासिक ट्रेड समझौते को लागू कर दिया गया है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को इस पर कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर किए। इसके तहत अब जापानी ऑटोमोबाइल और ऑटो पार्ट्स पर लगने वाला आयात शुल्क 27.5% से घटाकर 15% कर दिया गया है। यह दर अब बेसलाइन होगी।
यह समझौता जुलाई में हुआ था, जिसमें जापान ने अमेरिका में 550 अरब डॉलर निवेश करने का ऐलान किया था। साथ ही, जापान ने अमेरिकी कृषि उत्पादों (चावल, मक्का, सोयाबीन), रक्षा उपकरण, वायुयान और ऊर्जा क्षेत्र के लिए भी बाज़ार खोलने पर सहमति जताई है।
विशेषज्ञों का कहना है कि इस फैसले से अमेरिका-जापान के रणनीतिक और आर्थिक रिश्ते मजबूत होंगे। अमेरिकी किसानों और रक्षा उद्योग को बड़े अवसर मिलेंगे। हालांकि, विश्लेषक मानते हैं कि इससे दक्षिण कोरिया की ऑटो इंडस्ट्री पर दबाव बढ़ेगा, क्योंकि उनके वाहनों पर अभी भी 25% टैक्स लागू रहेगा।
अमेरिकी प्रशासन इस समझौते को “नई यूएस-जापान ट्रेड रिलेशनशिप का आरंभिक कदम” बता रहा है और इसे अमेरिकी इतिहास का सबसे बड़ा द्विपक्षीय व्यापारिक समझौता करार दे रहा है।
Akhil Mahajan