रोहतक ASI संदीप लाठर पंचतत्व में विलीन: बेटे ने दी मुखाग्नि, अंतिम संस्कार में 4 मंत्री और DGP मौजूद

हरियाणा के रोहतक में साइबर सेल के ASI संदीप लाठर का अंतिम संस्कार जुलाना में हुआ। उनके बेटे रिहान ने मुखाग्नि दी। केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने परिवार को सरकारी नौकरी और बच्चों की पढ़ाई का खर्च उठाने का आश्वासन दिया। आईपीएस वाई. पूरन कुमार की आईएएस पत्नी अमनीत पी कुमार समेत 4 लोगों पर FIR दर्ज की गई है।

रोहतक ASI संदीप लाठर पंचतत्व में विलीन: बेटे ने दी मुखाग्नि, अंतिम संस्कार में 4 मंत्री और DGP मौजूद


➤  जुलाना में ASI संदीप का अंतिम संस्कार, बेटे ने दी मुखाग्नि

➤ खट्टर ने पत्नी को नौकरी बच्चों का खर्च सरकार उठाएगी


हरियाणा के रोहतक में साइबर सेल के एएसआई (Assistant Sub-Inspector) संदीप लाठर गुरुवार को पंचतत्व में विलीन हो गए। उनका अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव जींद के जुलाना स्थित श्मशान घाट में हुआ। इस दौरान उनके बेटे रिहान ने अपने पिता को मुखाग्नि दी। एएसआई संदीप लाठर की आत्महत्या के बाद यह मामला लगातार सुर्खियों में बना हुआ है।

अंतिम संस्कार में हरियाणा सरकार के 4 मंत्री, डिप्टी स्पीकर, और कार्यवाहक DGP सहित कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे। इनके अलावा, विपक्ष से सांसद दीपेंद्र हुड्‌डा, अभय चौटाला, और जुलाना की विधायक विनेश फोगाट भी परिवार से मिलने पहुंचीं।

इससे पहले, केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने पोस्टमार्टम के बीच एएसआई के परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने परिवार को सांत्वना दी और महत्वपूर्ण सरकारी आश्वासन दिया। खट्टर ने कहा कि एएसआई संदीप की पत्नी को सरकारी नौकरी मिलेगी और उनके बच्चों की पढ़ाई का पूरा खर्च सरकार उठाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि इस संबंध में वह मुख्यमंत्री नायब सैनी से बात करेंगे।

संदीप लाठर ने मंगलवार दोपहर को सर्विस रिवाल्वर से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी। मरने से पहले उन्होंने एक वीडियो बनाया और 4 पेज का सुसाइड नोट भी छोड़ा, जिसमें उन्होंने IPS वाई. पूरन कुमार पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए थे।

ASI संदीप का शव देर रात घर से पीजीआई के शवगृह ले जाया गया।

परिजन लगातार दिवंगत आईपीएस पूरन कुमार की पत्नी और अन्य पर एफआईआर (FIR) दर्ज करने की मांग कर रहे थे, जिसके कारण पोस्टमॉर्टम में देरी हुई। पुलिस ने परिजनों की मांग पर दिवंगत आईपीएस वाई पूरन कुमार की पत्नी आईएएस अमनीत पी कुमार समेत 3 लोगों पर एफ़आईआर दर्ज की। इस एफ़आईआर में एएसआई की पत्नी संतोष के बयानों, सुसाइड नोट और लास्ट वीडियो को आधार बनाया गया है। इसमें आईजी वाई पूरन कुमार की आईएएस पत्नी अमनीत पी कुमार, पंजाब में आप विधायक अमित रतन, एचसी सुशील कुमार, और एसआईएस सुनील कुमार को आरोपी बनाया गया है। आत्महत्या के लिए उकसाने और आपराधिक षडयंत्र समेत अन्य धाराएं लगाई गई हैं। एफआईआर दर्ज होने के बाद परिजन पोस्टमॉर्टम के लिए राजी हुए और देर रात शव को मामा के गांव लाढ़ौत से PGI मॉर्चरी में शिफ्ट किया गया।

हालांकि, पुलिस ने एफ़आईआर सार्वजनिक नहीं की है और परिवार देर रात तक कॉपी देने की मांग पर अड़ा रहा। सीएम के ओएसडी वीरेंद्र सिंह, एएसपी शशि शेखर और एसडीएम आशीष कुमार ने परिजनों को बंद कमरे में एफ़आईआर की जानकारी दी और पोस्टमॉर्टम के लिए मनाया। मामले में एक नया मोड़ तब आया जब म्यूजिक कंपनी के मालिक राव इंद्रजीत ने दावा किया कि एएसआई से जानबूझकर नाम उगलवाया गया और 50 करोड़ की डील का भी ज़िक्र किया गया।

मंत्री गंगवा बोले- सरकार परिवार के साथ है

BJP प्रदेशाध्यक्ष बोले- पूरा देश चिंतित है

योगेश बैरागी बोले- परिवार के साथ खड़े हैं

अजय चौटाला बोले- दोषियों को सजा मिले

डिप्टी स्पीकर कृष्णलाल मिड्ढा बोले- ऐसा नहीं होना चाहिए था