सतलोक आश्रम धनाना धाम ने सेना के लिए किया 250 यूनिट रक्तदान
भारतीय सेना के लिए 250 यूनिट रक्तदान का आयोजन सतलोक आश्रम धनाना धाम में हुआ। जिला प्रशासन ने दो बार रद्द किया था शिविर, लेकिन माँ भारती ट्रस्ट और भक्तों के प्रयासों से सेना की आवश्यकता पूरी की गई।
✔️ भारतीय सेना के सम्मान में रक्तदान शिविर पर राजनीति का दबाव
✔️ सभी रुकावटों के बावजूद सतलोक आश्रम धनाना धाम ने किया आयोजन
✔️ भक्तों ने 250 यूनिट रक्तदान कर सेना की जरूरत पूरी की
भारतीय सेना के सम्मान में लगाए जाने वाले रक्तदान शिविर को लेकर लंबे समय तक प्रशासनिक और राजनीतिक खींचतान चली। पहले यह शिविर पुलिस लाइन और फिर हैबिटेट क्लब में लगाए जाने की मंजूरी दी गई थी, लेकिन दोनों बार जिला प्रशासन ने इसे अचानक रद्द कर दिया। यहां तक कि शिविर के पोस्टरों को भी कर्मचारियों पर दबाव डालकर फाड़वाया गया।
इस पूरे घटनाक्रम के बाद मामला माँ भारती जनसेवा चैरिटेबल ट्रस्ट और समाजसेवी अधिवक्ता देवेंद्र गौतम के प्रयासों से आगे बढ़ा। उन्होंने संपर्क साधकर संत रामपाल महाराज के मुनिन्द्र धर्मार्थ ट्रस्ट (सतलोक आश्रम धनाना धाम) से सहयोग लिया। पहले आश्रम ने रोहतक PGI के लिए पहले से तय कैंप होने की वजह से इंकार कर दिया, लेकिन बाद में सेना की आपात स्थिति को देखते हुए उन्होंने आयोजन के लिए सहमति दी।
अंततः सभी रुकावटों को पार करते हुए सतलोक आश्रम धनाना धाम में रक्तदान शिविर आयोजित हुआ और भक्तों ने 250 यूनिट रक्तदान कर भारतीय सेना की आवश्यकता पूरी की। इस अवसर पर माँ भारती जनसेवा चैरिटेबल ट्रस्ट से प्रेम गौतम, मुकेश चौहान समेत मुनिन्द्र धर्मार्थ ट्रस्ट के सभी सदस्य और रक्षक सेना प्रमुख मनजीत तिहाड़ा मौजूद रहे।
ट्रस्ट की ओर से कहा गया कि यह आयोजन पूरी तरह सामाजिक कार्य था, इसमें किसी प्रकार की राजनीति या सरकारी ग्रांट का कोई उपयोग नहीं किया गया। उनका संदेश साफ है कि रक्तदान जीवनदायिनी जोत है और इसे जलाए रखना हमारा कर्तव्य है।
Akhil Mahajan