Falgun Month 2026: आज से फाल्गुन माह की शुरुआत, महाशिवरात्रि से होली और ग्रहण तक पूरा धार्मिक कैलेंडर

फाल्गुन माह 2026 की शुरुआत 2 फरवरी से हो रही है। इस माह महाशिवरात्रि, होली के साथ सूर्य और चंद्र ग्रहण का संयोग बन रहा है। जानें सभी व्रत-त्योहार और तिथियां।

Falgun Month 2026: आज से फाल्गुन माह की शुरुआत, महाशिवरात्रि से होली और ग्रहण तक पूरा धार्मिक कैलेंडर

2 फरवरी 2026 से फाल्गुन माह आरंभ, शिव-पार्वती उपासना के लिए अत्यंत शुभ
15 फरवरी को महाशिवरात्रि, 3 मार्च को होलिका दहन और चंद्र ग्रहण
फाल्गुन में सूर्य व चंद्र ग्रहण का दुर्लभ संयोग, विशेष धार्मिक महत्व


आज से फाल्गुन माह 2026 की विधिवत शुरुआत हो गई है। हिंदू पंचांग के अनुसार फाल्गुन मास को भगवान शिव और माता पार्वती की उपासना के लिए अत्यंत पुण्यदायी माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस महीने व्रत, जप-तप, दान-पुण्य और पूजा-अर्चना करने से साधक को सुख-समृद्धि, स्वास्थ्य और मनोकामनाओं की सिद्धि प्राप्त होती है। फाल्गुन माह विशेष रूप से महाशिवरात्रि और होली जैसे प्रमुख पर्वों के कारण भी अत्यधिक महत्वपूर्ण माना जाता है।

इस वर्ष फाल्गुन माह की शुरुआत 2 फरवरी 2026 से हो रही है और यह धार्मिक दृष्टि से कई विशेष संयोग लेकर आया है। इस महीने एक सूर्य ग्रहण और एक चंद्र ग्रहण का भी योग बन रहा है, जिसे ज्योतिष शास्त्र में प्रभावशाली माना गया है। एक ही माह में दो ग्रहण का पड़ना साधना और नियमों की दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जाता है।

फाल्गुन माह के प्रमुख व्रत-त्योहारों की बात करें तो इसमें द्विजप्रिय संकष्टी चतुर्थी, यशोदा जयंती, शबरी जयंती, विजया एकादशी, कुंभ संक्रांति, शनि त्रयोदशी, आमलकी एकादशी जैसे कई महत्वपूर्ण पर्व शामिल हैं। वहीं 24 फरवरी से होलाष्टक की शुरुआत होगी, जिसके साथ शुभ कार्यों पर रोक लग जाती है।

महाशिवरात्रि 2026 इस वर्ष 15 फरवरी को मनाई जाएगी। फाल्गुन कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि 15 फरवरी की शाम 5:04 बजे शुरू होकर 16 फरवरी की शाम 5:34 बजे समाप्त होगी। इसी कारण 15 फरवरी को ही महाशिवरात्रि का व्रत और रात्रि जागरण किया जाएगा। चार प्रहरों में शिव पूजा का विशेष महत्व रहेगा, जिसे अत्यंत फलदायी माना गया है।

ग्रहण की बात करें तो सूर्य ग्रहण 17 फरवरी 2026 को फाल्गुन अमावस्या के दिन लगेगा। यह ग्रहण भारत में दृश्य नहीं होगा, इसलिए इसका सूतक काल भारत में मान्य नहीं रहेगा। वहीं 3 मार्च 2026 को फाल्गुन पूर्णिमा के दिन आंशिक चंद्र ग्रहण लगेगा, जो भारत में देखा जा सकेगा। चंद्र ग्रहण की अवधि लगभग 20 मिनट की होगी और इसी दिन होलिका दहन भी किया जाएगा।

फाल्गुन माह का समापन होली के साथ होगा। पंचांग के अनुसार 3 मार्च 2026 को होलिका दहन और 4 मार्च 2026 को रंगों की होली मनाई जाएगी। इस प्रकार फाल्गुन माह आध्यात्मिक साधना, पर्व-उत्सव और ज्योतिषीय घटनाओं का विशेष संगम बनकर आ रहा है।

फरवरी 2026 के व्रत-त्योहार
तिथि  दिन  व्रत-त्योहार
1 फरवरी रविवार माघ पूर्णिमा व्रत
2 फरवरी सोमवार फाल्गुन माह का आरंभ
5 फरवरी गुरुवार द्विजप्रिय संकष्टी चतुर्थी
7 फरवरी शनिवार यशोदा जयंती
8 फरवरी रविवार भानु सप्तमी, शबरी जयंती
9 फरवरी सोमवार जानकी जयंती, कालाष्टमी (मासिक), जन्माष्टमी (मासिक)
13 फरवरी शुक्रवार विजया एकादशी, कुंभ संक्रांति
14 फरवरी शनिवार शनि त्रयोदशी, प्रदोष व्रत (कृष्ण)
15 फरवरी रविवार महाशिवरात्रि, मासिक शिवरात्रि
17 फरवरी मंगलवार फाल्गुन अमावस्या ( सूर्य ग्रहण लेकिन भारत में नहीं दिखेगा।)
18 फरवरी बुधवार चंद्र दर्शन, फुलैरा दूज
19 फरवरी शुक्रवार रामकृष्ण जयंती
21 फरवरी
रविवार  
ढुण्ढिराज चतुर्थी
22 फरवरी सोमवार स्कंद षष्ठी
23 फरवरी मंगलवार मासिक कार्तिगाई
24 फरवरी बुधवार होलाष्टक प्रारंभ
25 फरवरी गुरुवार रोहिणी व्रत
27 फरवरी शुक्रवार आमलकी एकादशी
1 मार्च रविवार प्रदोष व्रत
3 मार्च मंगलवार फाल्गुन पूर्णिमा,होलिक दहन, चंद्र ग्रहण

कब है महाशिवरात्रि 2026
इस बार फाल्गुन माह की कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि की शुरुआत 15 फरवरी को शाम 5 बजकर 4 मिनट पर हो रही है। इस तिथि का समापन 16 फरवरी को शाम 5 बजकर 34 मिनट पर हो रहा है। ऐसे में महाशिवरात्रि 15 फरवरी 2026 को मनाई जाएगी।

महाशिवरात्रि 4 प्रहर पूजा मुहूर्त 2026
 

  • रात्रि प्रथम प्रहर पूजा समय - शाम 06:39 से 09:45 
  • रात्रि द्वितीय प्रहर पूजा समय -शाम 09:45 से 12:52 
  • रात्रि तृतीय प्रहर पूजा समय - सुबह 12:52 से 03:59 
  • रात्रि चतुर्थ प्रहर पूजा समय - सुबह 03:59 से 07:06
Falgun Month 2026 Vrat Tyohar list in hindi know Surya and chandra grahan dates

सूर्य ग्रहण 2026
सूर्य ग्रहण 17 फरवरी 2026 को लगने वाला है। यह मंगलवार का दिन है, जिसपर फाल्गुन अमावस्या तिथि रहेगी। ग्रहण की शुरुआत शाम 5 बजकर 26 मिनट पर होगी। इसका समापन शाम 7 बजकर 57 मिनट पर माना जा रहा है। ग्रहण की कुल अवधि 2 घंटे 31 मिनट तक रहने वाली है। लेकिन यह सूर्य ग्रहण भारत में नहीं नजर आएगा।

चंद्र ग्रहण 2026
2026 में पहला चंद्र ग्रहण 3 मार्च को लगने वाला है। यह एक आंशिक (खण्डग्रास) चंद्रग्रहण होगा, जिसे भारत में देखा जा सकता है। इसका समय शाम 6 बजकर 26 मिनट से लेकर शाम 6 बजकर 46 मिनट तक रहेगा। ऐसे में चंद्रग्रहण की कुल अवधि 20 मिनट की रहेगी। सुबह 9 बजकर 39 मिनट से सूतक काल प्रारंभ होगा।

Image result for holi 2026

होली कब मनाई जाएगी?

  • फाल्गुन माह की पूर्णिमा तिथि 2 मार्च 2026 को शाम 5:55 बजे आरंभ होगी।
  • 3 मार्च की शाम 5:07 बजे यह तिथि समाप्त होगी।
  • इसी तिथि के अनुसार, होलिका दहन 3 मार्च 2026 को किया जाएगा। 
  • अगले दिन यानी 4 मार्च को रंगों वाली होली खेली जाएगी।