हरियाणा में  में डेयरी संचालक ने बेटियों संग लगाई फांसी

फरीदाबाद में डेयरी संचालक ने तीन बेटियों संग फांसी लगाई। पिता और एक बेटी की मौत हो गई, जबकि दो बच्चियां गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती हैं। मरने से पहले उसने पत्नी और ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाते हुए वीडियो रिकॉर्ड किया।

हरियाणा में  में डेयरी संचालक ने बेटियों संग लगाई फांसी

एक बेटी संग पिता की मौत, दो बच्चियां अस्पताल में जिंदगी से जंग
मरने से पहले वीडियो बनाकर पत्नी-ससुराल वालों पर लगाए गंभीर आरोप



फरीदाबाद जिले के नेकपुर गांव में शुक्रवार अल सुबह एक दर्दनाक घटना सामने आई। यहां 32 वर्षीय डेयरी संचालक कर्मवीर ने अपनी तीन बेटियों के साथ आत्महत्या का प्रयास किया। घटना में पिता और बड़ी बेटी छवि (12 वर्ष) की मौत हो गई, जबकि दो नाबालिग बेटियां निशु (8 वर्ष) और सृष्टि (6 वर्ष) गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती हैं।

पुलिस जांच में सामने आया है कि आत्महत्या से पहले कर्मवीर ने एक वीडियो रिकॉर्डिंग की थी। इसमें उसने अपनी पत्नी, सास, दो सालियों और पत्नी की बुआ पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उसकी मौत के जिम्मेदार यही लोग हैं। वीडियो में उसने यहां तक कहा कि परिवार की कुछ महिलाएं वेश्यावृत्ति में लिप्त हैं और कई बार उसे भी इसमें फंसाने की कोशिश की गई। उसने पुलिस से इनके मोबाइल चेक करने की अपील की।

कैसे हुआ पूरा घटनाक्रम
जानकारी के अनुसार, कर्मवीर अपनी तीनों बेटियों के साथ घर के बाहर बने पशु बाड़े में सोया करता था। शुक्रवार की भोर करीब साढ़े चार से पाँच बजे के बीच उसने पहले बेटियों को फंदे पर लटकाया और फिर खुद फांसी लगा ली। सुबह जब परिवार का एक सदस्य पशु बाड़े में गया तो उसने सभी को फंदे से लटका देखा और शोर मचा दिया। मौके पर ग्रामीण इकट्ठा हुए और पुलिस को सूचना दी।

लोगों ने सभी को फंदे से उतारा तो पाया कि दो बच्चियां अभी जीवित हैं। उन्हें तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। जबकि कर्मवीर और उसकी बड़ी बेटी छवि की मौत हो चुकी थी।

सूचना पर धौज थाना पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा और मोबाइल कब्जे में लेकर वीडियो की जांच शुरू कर दी है। मृतक की पत्नी और ससुराल पक्ष से पूछताछ जारी है। पुलिस का कहना है कि फिलहाल दो बच्चियों का इलाज जारी है और उनकी हालत नाजुक है। बच्चियां होश में आने के बाद ही पूरे मामले की स्थिति साफ हो पाएगी।