हरियाणा में भाजपा सरकार ने सरकारी नौकरियों में पर्ची-खर्ची को खत्म किया, अब योग्‍यता के आधार पर हो रहा चयन: खट्टर

सोनीपत के गन्नौर में केंद्रीय मंत्री मनोहरलाल खट्टर ने युवा सम्मान समारोह में मेधावी छात्रों को सम्मानित किया और क्षेत्र के लिए नेशनल हाईवे, रैपिड मेट्रो, आईआईटी और आईएमटी की बड़ी घोषणाएं की।

हरियाणा में भाजपा सरकार ने सरकारी नौकरियों में पर्ची-खर्ची को खत्म किया, अब योग्‍यता के आधार पर हो रहा चयन: खट्टर
  • गन्नौर, गोहाना और बड़ौत के लिए नेशनल हाईवे निर्माण और रैपिड मेट्रो परियोजना की चर्चा 

  • केंद्रीय मंत्री मनोहरलाल खट्टर ने युवा सम्मान समारोह में मेधावी छात्रों को सम्मानित किया

  • देवेंद्र कादियान और देवा वेलफेयर सोसाइटी के माध्यम से समाज सेवा और शिक्षा में उत्कृष्ट योगदान


   
शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को प्रोत्साहित करने के लिए गन्नौर में बुधवार को देवा सोशल डेवलपमेंट सोसायटी द्वारा छठा और सातवां युवा सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। बीएसटी ग्राउंड में आयोजित इस समारोह में 216 मेधावी छात्रों को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री एवं केन्द्रीय ऊर्जा व आवास एवं शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की और अपने हाथों से 216 मेधावियों को स्कूटी, टैबलेट और साइकिल देकर पुरस्कृत किया।
पुरस्कार पाने वाले मेधावियों में 21 छात्रों को स्कूटी, 85 छात्रों को टैबलेट और 110 छात्रों को साइकिल प्रदान की गई। यह सम्मान दसवीं और बारहवीं बोर्ड परीक्षा में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले छात्रों को दिया गया। बच्चों और अभिभावकों में इस दौरान जबरदस्त उत्साह देखने को मिला।
कार्यक्रम की अध्यक्षता सोसायटी के संस्थापक और स्थानीय विधायक देवेंद्र कादियान ने की। दीप प्रज्ज्वलन के साथ समारोह का शुभारंभ हुआ, जिसके बाद विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। मैं मनोहर लाल बोल रहा हूं गीत पर प्रस्तुति देख केंद्रीय मंत्री गदगद हो उठे।

केन्द्रीय मंत्री मनोहर लाल ने विधायक कादियान के प्रयासों की जमकर सराहना की। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने योग्यता के आधार पर बिना पर्ची और बिना खर्ची के नौकरी देने का काम किया है। इसका नतीजा है कि आज युवा सिर्फ अपनी पढ़ाई के बलबूते नौकरी पा रहे हैं और उन्हें माता-पिता की जमीन या जेवरात बेचने की जरूरत नहीं पड़ रही।

सोनीपत के गन्नौर में आयोजित युवा सम्मान समारोह में केंद्रीय मंत्री मनोहरलाल खट्टर ने शिरकत की और क्षेत्र के लिए विकास की कई बड़ी घोषणाएं कीं। उन्होंने कहा कि गन्नौर, गोहाना और बड़ौत के लिए नेशनल हाईवे का निर्माण जल्द शुरू होगा, जिससे क्षेत्र के युवाओं के लिए रोजगार और उद्योग संबंधी अवसर बढ़ेंगे। साथ ही दिल्ली से सोनीपत, गन्नौर होते हुए करनाल तक रैपिड मेट्रो का निर्माण किया जाएगा, और आईआईटी व आईएमटी के लिए जमीन खरीद की तैयारी चल रही है।

कार्यक्रम में निर्दलीय विधायक देवेंद्र कादियान और देवा वेलफेयर सोसाइटी के माध्यम से मेधावी छात्रों और छात्राओं को सम्मानित किया गया। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि युवाओं को शिक्षा, ईमानदारी और समाज सेवा के प्रति प्रेरित होना चाहिए। उन्होंने युवाओं को संदेश दिया कि समाज के लिए कार्य करना सबसे बड़ा कर्तव्य है और व्यक्तिगत लाभ के लिए काम करना उचित नहीं है।

मंत्रियों और नेताओं की उपस्थिति: प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली, राई विधायक कृष्णा गहलावत, सोनीपत विधायक निखिल मदान, जिलाध्यक्ष सोनीपत अशोक भारद्वाज, जिलाध्यक्ष गोहाना बिजेन्द्र मलिक, मेयर राजीव जैन, डीसी सुशील सारवान और भारी जनसमूह ने समारोह में भाग लिया।

मनोहरलाल खट्टर ने युवाओं को स्वदेशी आत्मनिर्भर बनने का संदेश देते हुए कहा कि भारत वर्तमान में दुनिया की चौथी अर्थव्यवस्था है और साल 2027 तक तीसरे स्थान पर पहुंच जाएगा। उन्होंने कहा कि मेहनत, लगन और समर्पण से ही देश का नाम रोशन किया जा सकता है।

कार्यक्रम में मेधावी छात्रों और छात्राओं को स्कूटी प्रदान की गई, जिनमें शामिल हैं: अदिति, माही, नेहा, दिव्यांशी, अजंली, खुशी, कोमल, हिमांशी, श्रुति, आंचल, लक्की, प्राची, दिपानकित पाहुजा, तनवी, इशिका, काश्वी, प्रीति, नेंसी, महिमा, कशिश और प्रिंयका।

वर्ष 2027 तक भारत बनेगा तीसरी ताकत


केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के स्वदेशी बनो, स्वदेशी अपनाओ के आह्वान का उल्लेख करते हुए कहा कि हमें स्वदेशी चीजों का निर्माण, खरीद और बिक्री करनी होगी। उन्होंने विश्वास जताया कि इन कदमों से भारत की ताकत बढ़ेगी। उन्होंने दावा किया कि भारत दुनिया में चौथे स्थान पर आ गया है और साल 2027 तक हम तीसरे स्थान पर होंगे, जब भारत की एक अलग पहचान होगी।

विधायक देवेंद्र कादियान ने मंच से देवा सोसायटी द्वारा शिक्षा, स्वास्थ्य और स्वच्छता समेत विभिन्न क्षेत्रों में किए जा रहे कार्यों को गिनवाया। उन्होंने छात्रों को सफलता के लिए कठिन परिश्रम और ईमानदारी के मंत्र दिए। कादियान ने केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल से क्षेत्र के विकास को गति देने के लिए अंतरराष्ट्रीय बागवानी मंडी के जुड़ाव हेतु छोटे बाईपास की मांग की। केंद्रीय मंत्री ने विधायक की मांग को जल्द पूरा करवाने आश्वासन दिया।
मनोहर लाल ने गिनाई सरकार की उपलब्धियां:-केन्द्रीय मंत्री मनोहर लाल ने विधायक कादियान के प्रयासों की जमकर सराहना की। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने योग्यता के आधार पर बिना पर्ची और बिना खर्ची के नौकरी देने का काम किया है। इसका नतीजा है कि आज युवा सिर्फ अपनी पढ़ाई के बलबूते नौकरी पा रहे हैं और उन्हें माता-पिता की जमीन या जेवरात बेचने की जरूरत नहीं पड़ रही।