सीनियर IPS वाई पूरन कुमार का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार, दोनों बेटियों ने दी मुखाग्नि

हरियाणा के सीनियर IPS अधिकारी वाई पूरन कुमार का बुधवार को चंडीगढ़ में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। बेटियों ने दी मुखाग्नि, पुलिस टुकड़ी ने दी सलामी, कई बड़े अधिकारी हुए शामिल।

सीनियर IPS वाई पूरन कुमार का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार, दोनों बेटियों ने दी मुखाग्नि


सीनियर IPS वाई पूरन कुमार का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार हुआ
दोनों बेटियों ने दी मुखाग्नि, पुलिस टुकड़ी ने दी सलामी
IAS पत्नी अमनीत पी. कुमार और कई वरिष्ठ अधिकारी रहे मौजूद



हरियाणा के सीनियर IPS अधिकारी वाई पूरन कुमार का बुधवार को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार कर दिया गया। दोपहर करीब तीन बजे सेक्टर-24 स्थित कोठी से अंतिम यात्रा निकली, जो लगभग चार बजे सेक्टर-25 श्मशान घाट पहुंची। यहां उन्हें पुलिस टुकड़ी द्वारा अंतिम सलामी दी गई और प्रदेश के पुलिस-प्रशासनिक अफसरों के साथ बड़ी संख्या में लोग उन्हें श्रद्धांजलि देने पहुंचे।

IPS पूरन कुमार की दोनों बेटियों ने अपने पिता को मुखाग्नि दी। इस भावुक दृश्य के दौरान वहां मौजूद हर व्यक्ति की आंखें नम हो गईं। मौके पर IPS की पत्नी IAS अमनीत पी. कुमार, कैबिनेट मंत्री कृष्ण लाल पंवार, श्याम सिंह राणा, ACS गृह सुमिता मिश्रा, मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी, और नवनियुक्त DGP ओपी सिंह सहित कई वरिष्ठ अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

IPS पूरन कुमार को पुलिस की टुकड़ी ने अंतिम सलामी दी।

इससे पहले सुबह चंडीगढ़ PGI में पोस्टमॉर्टम की प्रक्रिया पूरी की गई। मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में हुई इस प्रक्रिया की पूरी वीडियोग्राफी कराई गई, जो लगभग चार घंटे तक चली। दोपहर करीब 2.20 बजे एम्बुलेंस पूरन कुमार का पार्थिव शरीर लेकर कोठी पहुंची।

बुधवार दोपहर 2.10 बजे एम्बुलेंस डेडबॉडी लेकर चंडीगढ़ PGI से कोठी के लिए निकली।

गौरतलब है कि 7 अक्टूबर को चंडीगढ़ स्थित सरकारी आवास में IPS पूरन कुमार ने खुद को गोली मार ली थी। इस घटना ने पूरे हरियाणा पुलिस विभाग और प्रशासन को झकझोर कर रख दिया था।

श्मशान घाट पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। RAF की टुकड़ी, मेटल डिटेक्टर और भारी पुलिस बल तैनात किया गया। कांग्रेस विधायक अशोक अरोड़ा और निर्मल सिंह समेत कई नेता और अधिकारी मौजूद रहे।
PGI चंडीगढ़ प्रशासन ने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) को सौंपी जाएगी, जो इस पूरे मामले की जांच कर रही है।