हरियाणा IPS की मौत का मामला: सरकार ने कोर्ट की ली शरण, चंडीगढ़ कोर्ट का पत्नी को भेजा नोटिस:पोस्टमॉर्टम होने तक सरकार परिवार से बात नहीं करेगी
हरियाणा के आईपीएस वाई पूरन कुमार की आत्महत्या के आठ दिन बाद भी पोस्टमॉर्टम नहीं हो पाया राहुल गांधी ने सरकार पर परिवार को दबाने का आरोप लगाया वहीं चंडीगढ़ कोर्ट ने पत्नी को नोटिस भेजा
➤ आठवें दिन भी नहीं हुआ IPS वाई पूरन कुमार का पोस्टमॉर्टम
➤ राहुल गांधी बोले – हरियाणा सरकार तमाशा बंद करे, परिवार पर दबाव डाला जा रहा है
हरियाणा के सीनियर आईपीएस अधिकारी वाई पूरन कुमार की आत्महत्या के आठ दिन बीत चुके हैं लेकिन अब तक शव का पोस्टमॉर्टम नहीं हो सका है मंगलवार शाम मुख्यमंत्री नायब सैनी ने चंडीगढ़ स्थित अपने आवास पर विधायकों और मंत्रियों की बैठक बुलाई सूत्रों के अनुसार सरकार ने साफ कर दिया है कि जब तक पोस्टमॉर्टम नहीं होगा तब तक आईपीएस परिवार से किसी भी स्तर पर बातचीत नहीं की जाएगी
सरकार ने पहले ही डीजीपी शत्रुजीत कपूर को छुट्टी पर भेज दिया है और रोहतक एसपी को भी हटा दिया गया है इस बीच चंडीगढ़ पुलिस ने शव की पहचान और पोस्टमॉर्टम को लेकर कोर्ट में याचिका दायर की है कोर्ट ने आईपीएस पूरन कुमार की पत्नी आईएएस अमनीत पी कुमार को नोटिस भेजकर 15 अक्टूबर तक जवाब मांगा है अगर परिवार जवाब नहीं देता है तो कोर्ट अपने स्तर पर फैसला लेगी
मंगलवार सुबह लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी मृतक आईपीएस के परिवार से मिलने चंडीगढ़ पहुंचे राहुल गांधी ने मुलाकात के बाद कहा कि हरियाणा सरकार तमाशा बंद करे और परिवार पर दबाव बनाना बंद करे उन्होंने कहा कि यह सिर्फ एक अधिकारी की नहीं बल्कि देश के दलित समाज की अस्मिता का मामला है राहुल गांधी ने कहा कि मुख्यमंत्री ने कार्रवाई का वादा किया था लेकिन वह अब तक पूरा नहीं हुआ उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी अपील की कि वे तुरंत दखल दें और दोषियों पर कार्रवाई करें
राहुल गांधी ने कहा कि यह मामला सिर्फ प्रशासनिक लापरवाही का नहीं बल्कि सिस्टमेटिक भेदभाव का प्रतीक है उन्होंने कहा कि आईपीएस पूरन कुमार और उनकी पत्नी आईएएस अधिकारी हैं लेकिन उनके साथ जो व्यवहार हुआ वह दर्शाता है कि आज भी समाज में समानता की भावना कमजोर है
इसी दौरान केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान भी श्रद्धांजलि देने पहुंचे उन्होंने कहा कि यह मामला सिर्फ हरियाणा का नहीं बल्कि पूरे देश के लिए सीख है उन्होंने कहा कि सरकार परिवार की हर मांग को पूरा करेगी और दोषी चाहे कितने भी ऊँचे पद पर हों उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी
वहीं दूसरी ओर रोहतक साइबर सेल में तैनात एएसआई संदीप कुमार ने खुद को गोली मार ली आत्महत्या से पहले बनाए गए वीडियो में उन्होंने कहा कि आईपीएस पूरन कुमार पर झूठे आरोप लगाकर उन्हें बदनाम किया गया संदीप ने आरोप लगाया कि आईपीएस पर झूठे भ्रष्टाचार के केस लगाए गए जिससे मानसिक दबाव में उन्होंने सुसाइड कर लिया संदीप ने यह भी कहा कि पूरन कुमार का गनमैन सुशील कुमार उन्हीं के कहने पर रिश्वत लेने जाता था
अब आईपीएस पूरन कुमार सुसाइड केस ने हरियाणा में प्रशासनिक और राजनीतिक हलचल दोनों बढ़ा दी है चंडीगढ़ पुलिस कोर्ट के निर्देश की प्रतीक्षा में है जबकि परिवार अब भी न्यायिक जांच और दोषियों की गिरफ्तारी पर अड़ा हुआ है
Author1