धान घोटाले में बड़ी कार्रवाई: डीएमसी विभाग के 2 इंस्पेक्टर और दो मैनेजर समेत 5 गिरफ्तार, फर्जी गेटपास से दूसरे राज्यों का धान खपाने का आरोप

हरियाणा में धान घोटाले को लेकर बड़ी कार्रवाई की गई है। DMसी विभाग के दो इंस्पेक्टर समेत 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर रिमांड पर लिया गया है।

धान घोटाले में बड़ी कार्रवाई: डीएमसी विभाग के 2 इंस्पेक्टर और दो मैनेजर समेत 5 गिरफ्तार, फर्जी गेटपास से दूसरे राज्यों का धान खपाने का आरोप

➤ धान घोटाले में 5 आरोपी गिरफ्तार, 2 इंस्पेक्टर रैंक के अधिकारी शामिल
➤ फर्जी गेटपास जारी कर बाहरी राज्यों का धान मंडियों में एंट्री कराने का आरोप
➤ सभी आरोपी रिमांड पर, SIT कर रही गहन जांच


हरियाणा में धान घोटाले को लेकर दर्ज FIR के बाद प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें डीएमसी  विभाग के दो इंस्पेक्टर रैंक के अधिकारी, दो मैनेजर और एक असिस्टेंट टेक्नीशियन शामिल हैं। सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

गिरफ्तार किए गए इंस्पेक्टर रैंक के अधिकारियों में देवेंद्र कुमार और अनिल सिंह शामिल हैं, जो डीएमसी  विभाग से जुड़े हैं। वहीं मैनेजर प्रमोद और दर्शन सिंह को भी गिरफ्तार किया गया है। इसके अलावा असिस्टेंट टेक्नीशियन प्रदीप को भी हिरासत में लिया गया है। इन सभी की तैनाती तरावड़ी, इंद्री और असंध मंडलों में अलग-अलग स्तर पर रही है।

जानकारी के अनुसार यह मामला अक्टूबर-नवंबर के दौरान सामने आया था, जिसके बाद FIR दर्ज की गई। धान घोटाले से जुड़े सभी मामलों की जांच के लिए एसएसपी की अध्यक्षता में SIT का गठन किया गया है। SIT लगातार पूछताछ कर रही है और अब तक की जांच में यह सामने आया है कि फर्जी गेटपास जारी कर दूसरे राज्यों से आए धान की अवैध एंट्री मंडियों में कराई जा रही थी

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल जांच प्रारंभिक चरण में है। आरोपियों से पूछताछ में जो भी नए नाम सामने आएंगे, उनके खिलाफ भी सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने साफ किया है कि इस घोटाले में चाहे कोई भी स्तर का अधिकारी या कर्मचारी क्यों न हो, दोषी पाए जाने पर किसी को बख्शा नहीं जाएगा।