मगन सुहाग सुसाइड केस की चार्जशीट में चौंकाने वाले खुलासे, पत्नी दिव्या बोलीं मैंने पति को कहा- मर जा, उसने फांसी लगा ली
हरियाणा के रोहतक में मगन सुहाग सुसाइड केस की चार्जशीट में पत्नी दिव्या ने कबूल किया जमीन के लालच में शादी और प्रेमी दीपक के साथ मिलीभगत से आपत्तिजनक वीडियो बनाकर मगन को परेशान करने की बात।
➤ रोहतक के मगन सुहाग सुसाइड केस में पत्नी दिव्या का कबूलनामा, जमीन के लालच में शादी
➤ दिव्या ने महाराष्ट्र पुलिस के कॉन्स्टेबल दीपक से पैसे की मांग कर मगन को दबाव में रखा
➤ दीपक से संबंध मानते हुए दिव्या ने बताया कि मगन की आत्महत्या का कारण आपत्तिजनक वीडियो रहा
हरियाणा के रोहतक जिले में मगन सुहाग सुसाइड केस में कई चौंकाने वाले खुलासे सामने आए हैं। पुलिस ने चार्जशीट में बताया कि मगन की पत्नी दिव्या ने कबूल किया कि उसने जमीन के लालच में मगन से शादी की थी। दिव्या ने महाराष्ट्र पुलिस के कॉन्स्टेबल दीपक को अपना दोस्त बताया और स्वीकार किया कि दीपक को प्रमोशन के लिए 5 लाख रुपए चाहिए थे। इसी उद्देश्य से दिव्या ने मगन पर लगातार दबाव डाला।
दिव्या ने अपने कबूलनामे में यह भी बताया कि सुसाइड से पहले दोनों के बीच फोन पर बहस हुई थी, जिसमें उन्होंने मरने की बात कही थी। इसके अलावा दिव्या ने स्वीकार किया कि दीपक के साथ होटलों में जाकर आपत्तिजनक वीडियो बनाईं। इस वीडियो को देखकर मगन सुहाग ने 18 जून को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
पुलिस के अनुसार दीपक ने पूछताछ में बताया कि दिव्या को वह एक बार डांसर के रूप में जानता था और दिव्या ने उसे शादीशुदा होने की जानकारी नहीं दी थी। दीपक को पहले से पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट से अग्रिम जमानत मिल चुकी है, जबकि दिव्या की जमानत पर रोहतक कोर्ट में सुनवाई हो रही है।
चार्जशीट में बताया गया कि दिव्या ने मगन से पैसे लेकर दीपक के खाते में कुल 1.96 लाख रुपए ट्रांसफर किए थे। दीपक ने पूछताछ में कबूला कि उसने यह पैसे दिव्या को नकद लौटाए थे। पुलिस अभी पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है, ताकि पता चल सके कि दोनों आरोपी किसी गैंग से संबंधित हैं या नहीं।
मगन सुहाग ने 18 जून को फांसी लगाई थी। इससे पहले उसने एक वीडियो बनाया था, जिसमें उसने दिव्या की बेवफाई से परेशान होकर आत्महत्या करने की बात कही थी। यह केस पूरे इलाके में सनसनी मचा चुका है।
पुलिस पूछताछ में दीपक ने बताया कि उनका पूरा नाम दीपक उतम राव सोनावणे है और वे ग्राम घटाम्बरी, तालुका सिल्लोड, जिला औरंगाबाद (संभाजी नगर), महाराष्ट्र के निवासी हैं। दीपक वर्तमान में महाराष्ट्र पुलिस में सिपाही के पद पर पिशोर थाना, तालुका कन्नड जुला, औरंगाबाद ग्रामीण में तैनात हैं। उन्होंने स्वीकार किया कि वे शादीशुदा हैं और उनकी पत्नी का नाम आरती है। उनके दो बच्चे हैं, एक लड़का उम्र 10 साल और एक लड़की उम्र 4 साल। माता-पिता जीवित हैं और गांव में रहते हैं, जबकि वे अपने बच्चों सहित पिशोर कस्बे में रहते हैं।
दीपक ने बताया कि दिव्या से पहली बार 17 अप्रैल 2025 को पनवेल के सप्तगिरी डांस बार में उनकी मुलाकात हुई थी। मुलाकात डांस बार के समाप्त होने के बाद एक प्राइवेट रूम में हुई। अगले दिन, सुबह 3 बजे दीपक ने दिव्या से मिलने की बात की और दिव्या ने एक मोबाइल नंबर दिया, जिस पर दीपक ने गूगल पे से पहले 4000 रुपए भेजे, फिर 3000 रुपए और 7000 रुपए। इसके बाद दोनों के बीच बातचीत और वीडियो कॉल होने लगी।
दीपक ने स्वीकार किया कि दिव्या के साथ पैसों का लेन-देन होता रहा। जब दीपक को पैसे की जरूरत पड़ी तो दिव्या ने 9 जून और 10 जून को अपने खाते से दीपक के खाते में 49-49 हजार रुपए के दो-दो लेन-देन किए। कुल मिलाकर दिव्या ने दीपक के खाते में 1.96 लाख रुपए ट्रांसफर किए थे। बाद में डर के कारण दीपक ने सारे पैसे दिव्या को नकद वापस कर दिए।
दीपक ने यह भी बताया कि दिव्या ने उन्हें अपने परिवार की जानकारी देते हुए कहा था कि वह अनाथ है, शादीशुदा नहीं, और बार डांसर के तौर पर काम करती है। दिव्या ने कभी अपने पति मगन सुहाग के बारे में नहीं बताया। दीपक ने कहा कि पनवेल उसकी पोस्टिंग से लगभग 300 किलोमीटर दूर है और वह वहां ड्यूटी के लिए नहीं, बल्कि घूमने व डांस बार में इंजॉय करने के लिए जाता था।
दीपक ने बताया कि दिव्या ने उन्हें 19 जून को मगन के सुसाइड की सूचना दी थी। दिव्या खुद संभाजी नगर आकर पूरी बात बताई थी। इसके बाद वीडियो वायरल हुआ और दीपक को पता चला कि दिव्या के पति मगन ने अपने सुसाइड नोट में दीपक का नाम भी दे दिया था। डर के कारण दीपक ने छुट्टी ली और कोर्ट में पेश हो गए।
अंत में दीपक ने स्वीकार किया कि आपत्तिजनक वीडियो दिव्या ने अपने मोबाइल में बनाया था। यह वीडियो 30 मई की रात को बनाई गई थी और दिव्या के पास ही मौजूद है। दीपक ने स्वयं इसे दिव्या के मोबाइल में देखा था।