सोनीपत में बेबस अन्नदाता फिर सड़क पर, गन्ने से सजे सैकड़ों ट्रैक्टरों के साथ प्रदर्शन, जानें वजह

सोनीपत में गन्ना उत्पादन किसान शुगर मिल मरम्मत टेंडर प्रक्रिया में देरी और एमडी की स्थायी नियुक्ति को लेकर ट्रैक्टर मार्च निकालकर अपनी मांगें सरकार तक पहुंचाई। मुख्यमंत्री से मिलने की गुहार भी लगाई।

सोनीपत में बेबस अन्नदाता फिर सड़क पर, गन्ने से सजे सैकड़ों ट्रैक्टरों के साथ प्रदर्शन, जानें वजह

➤ सोनीपत में गन्ना किसानों ने ट्रैक्टर मार्च निकाला
➤ शुगर मिल मरम्मत टेंडर में देरी और एमडी की स्थायी नियुक्ति को लेकर हल्ला बोल
➤ किसानों ने सरकार को चेतावनी दी, समस्या न सुलझी तो शहर में चक्का जाम की चेतावनी 

सुशील मोर

सोनीपत में गन्ना उत्पादन करने वाले किसानों ने अपने मुद्दों को लेकर शहर की सड़कों पर ट्रैक्टर मार्च निकालकर हल्ला बोला। सैकड़ों ट्रैक्टरों को गन्ने से सजाकर किसान जाहरी चौक से लेकर शहर के मुख्य चौक चौराहों तक मार्च निकालते हुए अपनी नाराजगी जाहिर की।

किसानों का कहना है कि शुगर मिल के मरम्मत कार्य के लिए टेंडर प्रक्रिया में देरी और मिल के एमडी की स्थायी नियुक्ति नहीं होने के कारण गन्ना सीजन से पहले समस्याएं बढ़ गई हैं। इस देरी और टेंडर प्रक्रिया पर कोर्ट के स्टे से किसान खासे नाराज दिखाई दिए।

किसान नेताओं ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर उनकी समस्या का समाधान नहीं किया गया, तो वे सोनीपत शहर में चक्का जाम करेंगे। किसानों ने मुख्यमंत्री से व्यक्तिगत रूप से मिलने की गुहार लगाई और जिला अधिकारियों को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर अपनी मांगों को दर्ज कराया।

इस प्रदर्शन से यह स्पष्ट हो गया है कि गन्ना किसानों में अपनी समस्याओं को लेकर भारी असंतोष है और वे सरकारी रवैये में तेजी लाने की मांग कर रहे हैं।