छेड़छाड़ और सुबूत मिटाने के आरोपों में गिरफ्तार किसान नेता रवि आजाद 14 दिन की न्यायिक हिरासत में

भिवानी में किसान नेता रवि आजाद को नाबालिग छेड़छाड़ केस में सबूतों से छेड़छाड़ के आरोप में गिरफ्तार किया गया। पुलिस उन्हें लोहारू कोर्ट में पेश करने ले गई।

छेड़छाड़ और सुबूत मिटाने के आरोपों में गिरफ्तार  किसान नेता रवि आजाद 14 दिन की न्यायिक हिरासत में
  • भिवानी में किसान नेता रवि आजाद गिरफ्तार
  • नाबालिग छेड़छाड़ केस में सबूतों से छेड़छाड़ का आरोप
  • लोहारू कोर्ट में पेश करने ले गई पुलिस


हरियाणा के भिवानी जिले में किसान नेता रवि आजाद को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। रवि आजाद पर नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ और जातिसूचक शब्द कहने के गंभीर आरोप हैं। पुलिस ने यह गिरफ्तारी केस से जुड़े सबूतों के साथ छेड़छाड़ के मामले में की है।

बुधवार देर शाम डीएसपी आर्यन चौधरी की मौजूदगी में सिवानी थाना परिसर में रवि आजाद से पूछताछ की गई। गिरफ्तारी की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में लोग सिवानी थाने के बाहर जमा हो गए। हालात को देखते हुए पुलिस ने भीड़ को थाने से बाहर निकाला। इसके बाद पुलिस रवि आजाद को अपनी गाड़ी में लोहारू कोर्ट लेकर रवाना हुई। जहां कोर्ट में उन्‍हें पेश किया गया और   छेड़छाड़ और सुबूत मिटाने के आरोपों में गिरफ्तार  किसान नेता रवि आजाद 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है ।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, रवि आजाद को नाबालिग छेड़छाड़ केस से जुड़े अहम सबूत मिटाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच के दौरान सबूतों के साथ छेड़छाड़ की जानकारी सामने आई थी।

नाबालिग लड़की के पिता ने आरोप लगाया था कि रवि आजाद ने कई बार गलत हरकत की। उन्होंने बताया कि पहले इन घटनाओं को नजरअंदाज किया गया, लेकिन 8 दिसंबर को रवि आजाद अपने 2-3 साथियों के साथ आया और लड़की के साथ छेड़छाड़ करते हुए उसे गाड़ी में जबरन ले जाने की कोशिश की। इस दौरान परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी गई।

पीड़ित पक्ष की शिकायत के बाद डीएसपी के सामने नाबालिग ने बयान दर्ज कराए थे। इसके बाद 12 दिसंबर को बहल थाना में रवि आजाद और अन्य आरोपियों के खिलाफ एससी एसटी एक्ट और पॉस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था।

केस दर्ज होने के बाद रवि आजाद ने गोकुलपुरा गांव में महापंचायत की थी। पंचायत के दौरान वह हाथ जोड़कर रोते नजर आए और खुद को झूठे आरोपों में फंसाने की बात कही। उन्होंने कहा था कि उनकी सामाजिक छवि और चरित्र को नुकसान पहुंचाया जा रहा है और वह न्याय की मांग कर रहे हैं।

पुलिस इस मामले में पहले ही तीन अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। गिरफ्तार आरोपियों में गांव सिंधनवा निवासी नमित, मोहित और गांव गोकुलपुरा निवासी विकास शामिल हैं। पुलिस जांच में सामने आया है कि वारदात के समय तीनों आरोपी गाड़ी में मौजूद थे।