मनीषा डेथ मिस्ट्री में सुसाइड से ज्यादा मर्डर के संकेत! 21 दिन बाद नए अधिकारी पहुंचे भिवानी

भिवानी की लेडी टीचर मनीषा (19) की मौत की CBI जांच में मर्डर के संकेत मिले। अब तक तीन पोस्टमॉर्टम हुए, एम्स की फ्रोजन रिपोर्ट जांच में अहम। CBI घटनास्थल और परिवार का लगातार दौरा कर रही है।

मनीषा डेथ मिस्ट्री में सुसाइड से ज्यादा मर्डर के संकेत! 21 दिन बाद नए अधिकारी पहुंचे भिवानी

➤ भिवानी की लेडी टीचर मनीषा (19) की मौत की जांच में CBI को मर्डर के संकेत मिले
➤ अब तक 3 पोस्टमॉर्टम हो चुके, एम्स की फ्रोजन बायोमैटेरियल रिपोर्ट अहम
➤ CBI टीम घटनास्थल और परिवार के इर्द-गिर्द लगातार छानबीन कर रही


हरियाणा के भिवानी जिले में 19 वर्षीय लेडी टीचर मनीषा की मौत के मामले की जांच अब केंद्रीय जांच एजेंसी (CBI) कर रही है। प्रारंभिक पुलिस रिपोर्ट में मनीषा की मौत को सुसाइड माना गया था। पुलिस का दावा था कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में उसके शरीर में कीटनाशक के अंश पाए गए और उसके पास सुसाइड नोट भी मिला। इसी आधार पर पुलिस ने मामला सुसाइड माना।

सिंघानी गांव के खेतों में घटनास्थल पर जांच के लिए पहुंची CBI टीम।

लेकिन सूत्रों के अनुसार अब CBI की जांच में मर्डर के संकेत मिले है! मामले की गंभीरता को देखते हुए CBI ने पहले ही मर्डर FIR दर्ज की है और जांच में जुटी हुई है। मनीषा के शव का अब तक तीन बार पोस्टमॉर्टम हो चुका है – पहली बार भिवानी के सिविल अस्पताल में, दूसरी बार रोहतक PGI में और तीसरी बार परिवार की मांग पर दिल्ली एम्स में। एम्स में डॉक्टरों ने बायोमैटेरियल (बिसरा) सैंपल पुलिस को सौंपा, जो सुनारिया लैब में फ्रोजन रखा गया। अब CBI इस फ्रोजन बिसरा की जांच एम्स में कराएगी, जो केस में अहम साबित हो सकती है।

CBI टीम भिवानी में 3 सितंबर से डेरा डाले हुए है। टीम सिंघानी गांव के घटनास्थल और मनीषा के घर का कई बार दौरा कर चुकी है। अब तक परिवार के सदस्यों, घटनास्थल पर मृतका को देखने वालों और गवाहों से पूछताछ की जा चुकी है। सूत्रों के अनुसार, CBI की जांच अब तक मुख्य रूप से परिवार और आस-पास के इर्द-गिर्द केंद्रित रही है।

स्थानीय पुलिस का दावा था कि मनीषा ने 11 अगस्त को स्कूल से लौटते समय कीटनाशक का सेवन कर सुसाइड किया। पुलिस ने यह भी बताया कि मनीषा की गर्दन को जानवरों ने नोचा था। DGP शत्रुजीत कपूर ने भिवानी में प्रेस वार्ता कर यह जानकारी साझा की थी।

अब CBI के आने और एम्स की फ्रोजन रिपोर्ट की जांच के बाद मामले के असली कारण और संभावित मर्डर की पुष्टि हो सकती है।