BJP सांसद कंगना रणौत पर चलेगा राजद्रोह का केस, आगरा कोर्ट का बड़ा फैसला

आगरा कोर्ट ने BJP सांसद कंगना रनोट पर राजद्रोह और किसानों के अपमान के केस में रिवीजन याचिका स्वीकार की। अब निचली अदालत में सुनवाई होगी, 6 समन पहले ही जारी।

BJP सांसद कंगना रणौत पर चलेगा राजद्रोह का केस, आगरा कोर्ट का बड़ा फैसला

BJP सांसद कंगना रनोट पर राजद्रोह का केस चलेगा

आगरा कोर्ट ने रिवीजन याचिका स्वीकार की, अब निचली अदालत में सुनवाई

➤  किसान आंदोलन को लेकर दिए बयान पर केस दर्ज, 6 समन जारी


आगरा में भाजपा सांसद और अभिनेत्री कंगना रनोट के खिलाफ किसानों के अपमान और राजद्रोह के आरोपों में केस चलेगा। स्पेशल जज MP-MLA लोकेश कुमार की कोर्ट ने बुधवार को हुई सुनवाई में रिवीजन याचिका स्वीकार कर ली है।

कोर्ट ने आदेश दिया कि जिस निचली अदालत ने पहले इस केस को खारिज किया था, अब वही कोर्ट कंगना के खिलाफ सुनवाई करेगी। इससे पहले 10 नवंबर को कोर्ट ने कंगना के वकीलों की बहस सुनने के बाद फैसला सुरक्षित रख लिया था।

कंगना पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 356 और 152 के तहत केस चलेगा। यह केस किसानों के अपमान और देशद्रोह से जुड़ा है।

कंगना हिमाचल प्रदेश के मंडी से भाजपा सांसद हैं। अब तक वह कोर्ट में पेश नहीं हुई हैं। उनके खिलाफ 6 समन जारी किए जा चुके हैं, लेकिन कोई पेशी नहीं हुई।

दरअसल, आगरा के वकील रमाशंकर शर्मा ने 11 सितंबर 2024 को कंगना रनोट के खिलाफ याचिका दायर की थी। उन्होंने आरोप लगाया था कि 26 अगस्त 2024 को एक इंटरव्यू में कंगना ने कहा था कि “किसान आंदोलन में रेप और मर्डर हुए” जिससे किसानों की भावनाओं को ठेस पहुंची और समाज में तनाव फैलाने की कोशिश हुई।

कोर्ट के इस फैसले के बाद अब कंगना को निचली अदालत में पेश होना पड़ सकता है।