मनीषा केस : CBI दोबारा करेगी करेगी सुसाइड नोट की गहराई से जांच
हरियाणा की 19 वर्षीय लेडी टीचर मनीषा की मौत केस में अब CBI ने उसके सुसाइड नोट की जांच शुरू कर दी है। 15 विशेषज्ञों की टीम हर एंगल से इस नोट का परीक्षण कर रही है।
➤ CBI करेगी मनीषा के सुसाइड नोट की दोबारा जांच
➤ 15 एक्सपर्ट की टीम जुटी, हर एंगल से होगी जांच
➤ परिवार बोला – रिपोर्ट आने में अभी लगेगा समय
हरियाणा में लेडी टीचर मनीषा (19) की मौत के मामले में CBI जांच में जुटी है। अब उस सुसाइड नोट की दोबारा से गहराई से जांच की जा रही है, जिसे लेकर पुलिस ने यह केस सुसाइड बताया था। यह जांच सबसे अहम मानी जा रही है। पूरा केस इसी पर निर्भर है। पहले मामले में हत्या के एंगल से जांच हो रही थी, लेकिन बाद में सुसाइड नोट का जिक्र करते हुए पूरा केस बदल गया। बता दें कि अगस्त को गांव सिंघानी के खेतों से मनीषा का शव बरामद हुआ था। उस समय यह मामला सनसनीखेज बन गया था क्योंकि परिजन इसे हत्या बता रहे थे जबकि पुलिस ने जांच के बाद 18 अगस्त को इस केस को आत्महत्या करार दिया था।
पुलिस ने दावा किया था कि सुसाइड नोट की लिखावट मनीषा से मिलती है और राइटिंग एक्सपर्ट ने इसकी पुष्टि कर दी थी। हालांकि पुलिस ने तब यह साफ नहीं किया था कि जांच किस एक्सपर्ट से कराई गई। अब यह पहलू फिर से सवालों के घेरे में है क्योंकि CBI ने इस सुसाइड नोट को दोबारा जांचने का फैसला किया है।
मनीषा के पिता संजय ने बताया कि CBI टीम उनसे मुलाकात कर चुकी है और अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि इस जांच के लिए 15 विशेषज्ञों की टीम काम कर रही है। वे हर एंगल से सुसाइड नोट की सत्यता की पुष्टि कर रहे हैं। पिता का कहना है कि रिपोर्ट आने में अभी कुछ समय लगेगा लेकिन परिवार उम्मीद कर रहा है कि सच्चाई सामने आएगी।
CBI ने सुसाइड नोट पुलिस से लेकर अपने कब्जे में लिया है और अब फॉरेंसिक व राइटिंग एक्सपर्ट्स की मदद से हर बिंदु की पड़ताल की जा रही है। यह केस अब सिर्फ एक लड़की की मौत का नहीं बल्कि पुलिस जांच की पारदर्शिता पर भी सवाल बन गया है।
Akhil Mahajan