नाबालिग को मस्जिद में बंधक बनाया, धर्म परिवर्तन की कोशिश, कलावा-राखी काटी, तिलक मिटाया, मौलवी समेत सात नामजद

हरियाणा के पलवल में मौलवी ने नाबालिग लड़की को मस्जिद में बंधक बनाकर छेड़छाड़ और धर्म परिवर्तन की कोशिश की। FIR दर्ज कर मौलवी को गिरफ्तार कर लिया गया, अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

नाबालिग को मस्जिद में बंधक बनाया, धर्म परिवर्तन की कोशिश, कलावा-राखी काटी, तिलक मिटाया, मौलवी समेत सात नामजद

पलवल में मौलवी ने नाबालिग को मस्जिद में बंधक बनाया
धर्म परिवर्तन की कोशिश, कलावा-राखी काटी, तिलक मिटाया
पुलिस ने 7 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज कर जांच शुरू की



हरियाणा के पलवल जिले में एक चौकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक मौलवी और उसके साथियों ने नाबालिग लड़की को मस्जिद में बंधक बना लिया और उसके साथ छेड़छाड़ की। आरोप है कि मौलवी ने लड़की का धर्म बदलने की कोशिश भी की। इस दौरान लड़की के हाथ से कलावा और राखी काटी गई और उसके माथे से तिलक मिटा दिया गया

लड़की के पिता ने बताया कि गुरुवार शाम वह टीवी ठीक कराने के लिए गांव से पलवल गए थे, जबकि लड़की की मां दूध लेने गई थीं। इसी बीच एक मुस्लिम लड़के ने उनकी बेटी को बुलाया और उसे मस्जिद ले गया। मस्जिद में दो महिलाएं पहले से मौजूद थीं, जिसमें से एक उस लड़के की मां थी। जैसे ही पिता मौके पर पहुँचे, उन्होंने देखा कि उनकी बेटी बंधक बनाई गई थी। पिता ने लड़की को छुड़ाया, लेकिन रास्ते में 6-7 अन्य लोगों ने उन्हें घेर लिया और लाठी-डंडे से धमकी दी।

लड़की ने पिता को बताया कि उसके साथ मस्जिद में छेड़छाड़ की गई और उसे धर्म परिवर्तन के लिए मजबूर किया जा रहा था। मौलवी और दो महिलाएं इस प्रक्रिया में शामिल थीं। लड़की का कहना है कि वह करीब 10 साल से रोजाना यज्ञ करती है, तिलक लगाती है और बच्चों को भी यज्ञ कराती है। यही कारण था कि मौलवी ने उसे निशाना बनाया।

DSP नरेंद्र खटाना ने बताया कि लड़की के पिता की शिकायत पर 7 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है, जिनमें दो महिलाएं भी शामिल हैं। मौलवी को गिरफ्तार कर लिया गया है और अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। रात को नाबालिग और मौलवी को पुलिस ने थाने में पूछताछ के लिए बुलाया। मस्जिद के बाहर पुलिसबल तैनात किया गया है और गांव में निगरानी रखी जा रही है।

इस घटना ने पलवल में धार्मिक और सामाजिक तनाव बढ़ा दिया है। विशेषज्ञों का कहना है कि नाबालिग के साथ इस तरह का दुरुपयोग कानूनन गंभीर अपराध है और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए।